चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ : KSCA के शंकर और जयराम ने पद छोड़ा, 11 की मौत की नैतिक जिम्मेदारी ली
ए शंकर और ई एस जयराम ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों ने आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विजय समारोह के दौरान मची भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी…
ए शंकर और ई एस जयराम ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों ने आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विजय समारोह के दौरान मची भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

शंकर और जयराम ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने गुरुवार रात केएससीए अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बयान में कहा गया है, ‘‘पिछले दो दिनों में घटित अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण हम यह बताना चाहते हैं कि हमने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
भले ही इसमें हमारी भूमिका बहुत सीमित थी।’’ केएससीए अध्यक्ष रघुराम भट, सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में कहा था कि गेट प्रबंधन और भीड़ प्रबंधन एसोसिएशन की जिम्मेदारी नहीं है और उन्होंने विधान सौध में समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी थी।
विधान सौध में सम्मान समारोह बिना किसी बड़ी गड़बड़ी के संपन्न हो गया, लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
