चार देशों के टूर्नामेंट में भारत का अभियान अर्जेंटीना से हार के साथ समाप्त
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट में अपना अभियान मेजबान अर्जेंटीना से 2-4 से हार के साथ खत्म किया। कनिका सिवाच (11वें और 45वें मिनट) ने प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत के…

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट में अपना अभियान मेजबान अर्जेंटीना से 2-4 से हार के साथ खत्म किया। कनिका सिवाच (11वें और 45वें मिनट) ने प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत के लिए दो गोल दागे। खेल की शुरुआत तेज़ गति से हुई और पहले क्वार्टर में ही चार गोल हो गए।

सोल गुइग्नेट गुनाज़ू ने पांचवेंं मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके दो मिनट बाद सोल ओलाला डी लाबरा ने बढ़त को दोगुना कर दिया।
भारत ने 11वें मिनट में कनिका के गोल से वापसी की कोशिश की लेकिन मिलग्रोस डेल वैले अलास्ट्रा ने 13वें मिनट में गोल किया जिससे अर्जेंटीना ने फिर से दो गोल की बढ़त हासिल कर ली। अर्जेंटीना की तरफ से चौथा गोल 37वें मिनट में मैक्सिमा डुपोर्टल ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
