द इंडियन व्यू

ग्वालियर में कल से जूनियर महिला हॉकी अकादमी चैंपियनशिप, 12 टीमें लेंगी हिस्सा

भारतीय महिला हॉकी के भविष्य की नई सितारों की तलाश शुक्रवार से ग्वालियर में शुरू होगी, जहां चौथी हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप (जोन ए एवं बी) का आगाज होगा। 11 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश की 12…

Ragwendra P Singh
July 23, 2026
2 min read
ग्वालियर में कल से जूनियर महिला हॉकी अकादमी चैंपियनशिप, 12 टीमें लेंगी हिस्सा

भारतीय महिला हॉकी के भविष्य की नई सितारों की तलाश शुक्रवार से ग्वालियर में शुरू होगी, जहां चौथी हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप (जोन ए एवं बी) का आगाज होगा। 11 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश की 12 शीर्ष जूनियर अकादमियां अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगी।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 12 टीमों को दो पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल में छह-छह टीमें हैं और लीग चरण में सभी टीमें अपने-अपने पूल की अन्य टीमों से मुकाबला करेंगी।

दोनों पूल से शीर्ष दो टीमें 2 अगस्त को होने वाले सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि 3 अगस्त को तीसरे स्थान का मुकाबला और फाइनल खेला जाएगा।

साभार : गूगल

पूल-ए में राजा करण हॉकी अकादमी, खालसा हॉकी अकादमी (अमृतसर), स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात-हॉकी अकादमी, हॉकी फैमिली बढ़खालसा एनसीआर हॉकी सोसायटी, तमिलनाडु हॉकी अकादमी और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत भी हैं।

वहीं पूल-बी में रितु रानी हॉकी अकादमी, वडीपट्टी राजा हॉकी अकादमी, भाई बेहलो हॉकी अकादमी भगता, मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन, अड्यार हॉकी अकादमी और मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की टीमें खेलेंगी।

टूर्नामेंट में लीग चरण के दौरान जीत पर तीन अंक, ड्रॉ पर एक अंक और हार पर कोई अंक नहीं मिलेगा। नॉकआउट मुकाबलों में बराबरी की स्थिति होने पर विजेता का फैसला अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के नियमों के अनुसार शूटआउट से किया जाएगा।

हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा कि जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप भारत में महिला हॉकी के जमीनी ढांचे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच बन चुकी है। इससे युवा खिलाड़ियों को देश की बेहतरीन अकादमियों के खिलाफ खेलने का अवसर मिलता है और भविष्य की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की पहचान करने में मदद मिलती है।

हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि अकादमियां युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे टूर्नामेंट खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल और राष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करते हैं।

पहले दिन का कार्यक्रम

सुबह 7:30 बजे: राजा करण हॉकी अकादमी बनाम खालसा हॉकी अकादमी (अमृतसर)

सुबह 9:00 बजे: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात-हॉकी अकादमी बनाम प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत

सुबह 10:30 बजे: हॉकी फैमिली बढ़खालसा एनसीआर हॉकी सोसायटी बनाम तमिलनाडु हॉकी अकादमी

दोपहर 1:30 बजे: रितु रानी हॉकी अकादमी बनाम वडीपट्टी राजा हॉकी अकादमी

दोपहर 3:00 बजे: मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन बनाम अड्यार हॉकी अकादमी

शाम 4:30 बजे: भाई बेहलो हॉकी अकादमी भगता बनाम मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।