द इंडियन व्यू

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों…

Ragwendra P Singh
October 20, 2025
3 min read
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक करीब आधा प्रतिशत तक उछल गए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,664.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 133.21 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,695.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,279.94 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दबाव का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,354.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.18 प्रतिशत फिसल कर 8,174.20 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 441.20 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 23,830.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ।एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजारों में इकलौता स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,328.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 193 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,949 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,866.09 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 1,309.85 अंक यानी 2.75 प्रतिशत उछल कर 48,892 अंक के स्तर पर आ गया है।इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 628.90 अंक यानी 2.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,876 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 119.13 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,034.79 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,801.25 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 378.58 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की उछाल के साथ 27,680.95 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.05 प्रतिशत की छलांग लगा कर 1,287.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…

थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…

ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा

नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…