द इंडियन व्यू

गुकेश का जलवा: नॉर्वे शतरंज में कार्लसन को पछाड़कर दूसरे स्थान पर

भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने कुछ विपरीत हालातों से गुजरने के बाद हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पहली बार क्लासिकल बाजी में हराया जिससे वह नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए। गुकेश की…

Ragwendra P Singh
June 3, 2025
2 min read
गुकेश का जलवा: नॉर्वे शतरंज में कार्लसन को पछाड़कर दूसरे स्थान पर

भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने कुछ विपरीत हालातों से गुजरने के बाद हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पहली बार क्लासिकल बाजी में हराया जिससे वह नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए। गुकेश की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है। उन्होंने पिछले दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया था।

@NorwayChess

इस खिलाड़ी ने इस जीत से एरिगैसी से दूसरे दौर में हार का बदला चुकता भी किया। गुकेश के 11.5 अंक हो गए हैं और उन्होंने नॉर्वे के गत चैंपियन कार्लसन को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना 12.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने चीन के वेई यी को हराया।

कार्लसन एक अन्य अमेरिकी ग्रैंडमास्टर और विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा के खिलाफ आर्मागेडन में जीत के बाद 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नाकामुरा 8.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। गुकेश से हार के बाद एरिगैसी 7.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए, जबकि वेई यी 6.5 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।

टूर्नामेंट में तीन दौर की बाजियां खेली जाने बाकी हैं। महिला वर्ग में, यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी को हराया, जबकि भारत की एक अन्य खिलाड़ी आर वैशाली चीन की लेई टिंगजी से हार गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।