द इंडियन व्यू

गिल की कप्तानी में युवा टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा: डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि भारत के युवा खिलाड़ियों में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में कुछ खास हासिल करने की क्षमता है, बशर्ते वे खुद पर भरोसा रखें। उन्होंने बोला कि अब समय आ…

Ragwendra P Singh
May 31, 2025
2 min read
गिल की कप्तानी में युवा टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा: डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि भारत के युवा खिलाड़ियों में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में कुछ खास हासिल करने की क्षमता है, बशर्ते वे खुद पर भरोसा रखें। उन्होंने बोला कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी आगे आए।

साभार : गूगल

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत अगले महीने इंग्लैंड के पांच टेस्ट मैचों के दौरे के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का नया चक्र शुरू करेगा। टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली की सेवाएं नहीं मिलेगी। इन दोनों ने हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

भारत को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की कमी खलेगी, जिन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान संन्यास ले लिया था। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खलेगी, जो टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। डिविलियर्स ने एनजीओ प्रोजेक्ट मुंबई कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘हां, अब समय आ गया है कि युवा खिलाड़ी आगे आएं।

शुभमन गिल जिम्मेदारी लें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत में बहुत प्रतिभा है और इसका श्रेय काफी हद तक आईपीएल को जाता है, क्योंकि यह बहुत कम उम्र में ही कुछ युवाओं को अच्छा प्रदर्शन का मौका दे रहा है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बेहतरीन मंच है। ’’

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड का दौरा भारत की युवा टीम के लिए कड़ी परीक्षा होगी, लेकिन विश्वास बनाए रखने से उन्हें अनुकूल परिणाम हासिल करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें इंग्लैंड में जिम्मेदारी लेनी होगी। उनके लिए यहां कड़ी परीक्षा होगी लेकिन भारत के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और अगर वे खुद पर भरोसा रखते हैं तो कुछ खास हासिल कर सकते हैं।’’

कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के संदर्भ में डिविलियर्स ने कहा, ‘‘उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी। मुझे लगता है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। सौभाग्य से, हम उन्हें अब भी क्रिकेट के मैदान पर देखेंगे। टेस्ट मैचों में उनकी कमी खलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट में महान विरासत छोड़ गए हैं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।