खिलाड़ियों ने लगाए गगनचुंबी छक्के, गेंदबाजों ने भी दिखाया दम
लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ियों ने बुधवार से मैदान पर अभ्यास शुरू कर दिया। पहले दिन भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के मुख्य मैदान के साथ ही बी ग्राउंड पर भी…

लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ियों ने बुधवार से मैदान पर अभ्यास शुरू कर दिया। पहले दिन भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के मुख्य मैदान के साथ ही बी ग्राउंड पर भी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम ने इकाना स्टेडियम में शुरू किया अभ्यास, जमकर बहाया पसीना
अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, अर्शीन कुलकर्णी, युवराज चौधरी ने गगनचुंबी छक्के लगाए, तो टीम के बाकी सदस्य रोमांचित हो उठे। मोहसिन खान, रवि बिश्रोई, दिग्वेश सिंह, सिद्धार्थ एम, आकाश सिंह, हिम्मत सिंह ने गेंदबाजी में अपने तकनीक पक्ष को और मजबूत किया।

टीम के मेंटर जहीर खान के साथ ही मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर, विजय दहिया खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखकर तकनीकी जानकारी प्रदान करते रहे।

सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
