द इंडियन व्यू

खिलाड़ियों ने मनाई होली, पीसीए ने दिया प्राकृतिक रंगों के उपयोग का संदेश

लखनऊ। प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने के संदेश के साथ पेडल यात्री साइकिलिंग एसोसिएशन (पीसीए) ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जनेश्वर मिश्रा पार्क गोमतीनगर स्थित चायवाला.कॉम के स्टाल पर…

Ragwendra P Singh
March 11, 2025
2 min read
खिलाड़ियों ने मनाई होली, पीसीए ने दिया प्राकृतिक रंगों के उपयोग का संदेश

लखनऊ। प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने के संदेश के साथ पेडल यात्री साइकिलिंग एसोसिएशन (पीसीए) ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

जनेश्वर मिश्रा पार्क गोमतीनगर स्थित चायवाला.कॉम के स्टाल पर हुए समारोह में खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया, गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल सलिल सेठ (जीओसी, लखनऊ सब एरिया) ने सभी से केमिकल युक्त रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल की अपील की।

उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और एकता का प्रतीक है, और यदि इसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाया जाए, तो इसका आनंद दोगुना हो जाएगा। पेडल यात्री साइकिलिंग एसोसिएशन (पीसीए) के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश वर्मा और महासचिव डा.आनंद किशोर पाण्डेय ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

महासचिव डा.आनंद किशोर पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि रंगों की यह बयार सिर्फ खुशियां ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक भी है। आइए, इस बार प्राकृतिक रंगों से होली खेलें और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

इस मौके पर फगुआ गीतों का सभी ने आनंद लिया और जमकर झूमे। इस अवसर पर ब्रिगेडियर पारितोष शाह, कर्नल रईस, पुष्पा वर्मा, राशि पाण्डेय, आराध्या पाण्डेय, रेनू , रवि, राजिंदर, कवल दीप, रिया, प्रभात रंजन, राकेश पाण्डेय, आरपी सिंह, राजीव गुप्ता, संदीप जोशी व संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।