खिताबी जीत के बाद आरसीबी का बेंगलुरु में भव्य स्वागत, भगदड़ से जश्न में भंग
आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल में अपना पहला खिताब जीता था। आरसीबी पहली आईपीएल खिताबी जीत के बाद बेंगलुरु में आयोजित विशेष सम्मान समारोह…

आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल में अपना पहला खिताब जीता था। आरसीबी पहली आईपीएल खिताबी जीत के बाद बेंगलुरु में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शामिल हुई।

आईपीएल चैंपियन आरसीबी बुधवार दोपहर जब यहां पहुंची तो हवाई अड्डे के बाहर सड़क पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में खड़े फैंस ने उनका गर्मजोश से अभिवादन किया। खिलाड़ियों के स्टेडियम पहुंचने से पहले हुई भगदड़ की वजह से कार्यक्रम को जल्द खत्म कर दिया गया।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों ने विराट कोहली को बोलने ही नहीं दिया। इस कारण कोहली को खुद कहना पड़ा कि इस समारोह को खत्म भी किया जाना है।

इसलिए समय की कमी के कारण विराट को आग्रह करना पड़ा कि लोग उन्हें बात करने दें। मैं वही दोहराकर शुरू करने जा रहा हूं जो हमारे कप्तान ने ट्रॉफी जीतने के बाद कहा था।

अब 'ई साला कप नमदे' नहीं 'ई साला कप नमदु' है। हमने कर दिखाया, ये सिर्फ खिलाड़ियों या मुझ जैसे किसी व्यक्ति के लिए नहीं है जो यहां 18 सालों से है बल्कि आप सभी के लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
