द इंडियन व्यू

क्वींस क्लब टेनिस : डैन इवांस ने टियाफो को चौंकाया, रूण और मेन्सिक भी जीते

ब्रिटिश वाइल्ड कार्ड डैन इवांस ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफो को 7-5, 6-2 से हराकर 2021 के बाद से क्वींस क्लब टेनिस में अपनी पहली जीत दर्ज की। साभार : गूगल विश्व में 199वें नंबर के खिलाड़ी इवांस ने…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
1 min read

ब्रिटिश वाइल्ड कार्ड डैन इवांस ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफो को 7-5, 6-2 से हराकर 2021 के बाद से क्वींस क्लब टेनिस में अपनी पहली जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

विश्व में 199वें नंबर के खिलाड़ी इवांस ने कहा, ‘‘मुझे अब भी विश्वास है कि मेरे अंदर काफी टेनिस बची हुई है। मुझे अब भी विश्वास है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। लेकिन इस पर विश्वास करना और ऐसा होना दोनों अलग चीज हैं।’’

पहले दौर में जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों में चौथी वरीयता प्राप्त होल्गर रूण और आठवीं वरीयता प्राप्त जैकब मेन्सिक थे। चेक गणराज्य के 19 वर्षीय खिलाड़ी मेन्सिक ने कैमरन नोरी को 7-6 (6), 1-6, 6-1 से हराया।

मेन्सिक का अगला मुकाबला स्पेन के रॉबर्टो बातिस्ता अगुट से होगा, जिन्होंने पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस को तीन सेटों में पराजित किया। रूण का मुकाबला अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड से होगा, जिन्होंने फ्रांस के गेल मोनफिल्स को 6-4, 6-4 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।