द इंडियन व्यू

क्वालीफायर-2 में सूर्या पर टिकी मुंबई की उम्मीदें, डी विलियर्स का रिकॉर्ड निशाने पर

मुंबई इंडियंस का आज आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में सामना पंजाब किंग्स से होना है। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। मुंबई की नजरें पंजाब को धोकर यह खिताबी मुकाबला खेलने पर होगी…

Ragwendra P Singh
June 1, 2025
2 min read
क्वालीफायर-2 में सूर्या पर टिकी मुंबई की उम्मीदें, डी विलियर्स का रिकॉर्ड निशाने पर

मुंबई इंडियंस का आज आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में सामना पंजाब किंग्स से होना है। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। मुंबई की नजरें पंजाब को धोकर यह खिताबी मुकाबला खेलने पर होगी ताकि वह 6ठी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर सके।

साभार : गूगल

अगर मुंबई को ऐसा करना है तो उन्हें 'मिस्टर कंसिस्टेंट' सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक और धमाकेदार पारी की जरूरत होगी। सूर्या की फॉर्म इस सीजन शानदार रही है। वह ऑरेंज कैप के भी प्रबल दावेदार बने हुए हैं। आज उनके पास एबी डी विलियर्स का भी ऑल टाइम आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

एबी डी विलियर्स के नाम आईपीएल के इतिहास में बतौर नॉन ओपनर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। सूर्यकुमार यादव उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्र 15 रन दूर हैं। डी विलियर्स ने 2016 में, जब आरसीबी आखिरी बार फाइनल में पहुंची थी, तब 16 पारियों में 52.84 की औसत और 168.79 के स्ट्राइक रेट के साथ 687 रन बनाए थे।

वहीं सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट में अभी तक 15 पारियों में 67.30 की औसत और 167.83 के स्ट्राइक रेट के साथ 673 रन बना चुके हैं। अगर आज उनके बल्ले से 15 और रन निकलते हैं तो वह आईपीएल के इतिहास में बतौर नॉन ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

इसी के साथ सूर्यकुमार यादव की नजरें आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप पर भी होगी। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 759 रनों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं।

वहीं सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार अगर आज 87 और रन बनाते हैं तो वह इस लिस्ट में भी टॉप कर जाएंगे। वहीं अगर उनकी टीम हार जाती है और सूर्या 87 रन नहीं बना पाते तो उनका पहली बार ऑरेंज कैप जीतने का सपना इतना करीब पहुंचकर भी अधूरा रह जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।