क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव: 1 जून से नए नियम लागू, रोमांच होगा दोगुना
एक जून से इंटरनेशल क्रिकेट में कुछ अहम बदलाव होने वाले हैं। व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट में कई नियम बदलने वाले हैं। इससे खेल और भी ज्यादा रोमांचक हो जाएगा। साभार : गूगल वनडे क्रिकेट में पुरानी गेंद का इस्तेमाल होगा।…
एक जून से इंटरनेशल क्रिकेट में कुछ अहम बदलाव होने वाले हैं। व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट में कई नियम बदलने वाले हैं। इससे खेल और भी ज्यादा रोमांचक हो जाएगा।

वनडे क्रिकेट में पुरानी गेंद का इस्तेमाल होगा। कनकशन सब्स्टीट्यूट का नियम बदला जाएगा। इसके अलावा डीआरएस को लेकर भी कुछ नया सिस्टम देखने को मिलने वाला है। बाउंड्री लाइन पर लिए जाने वाले कैचों से संबंधित नियम में थोड़ा बदलाव किया जा रहा है।
रिपोर्ट की मानें तो वनडे क्रिकेट में अब पूरे 50 ओवर दो गेंदों का इस्तेमाल नहीं होगा। पिछले कई साल से दोनों छोर से नई गेंद इस्तेमाल होती थी। इस तरह 50 ओवर तक गेंदें सिर्फ 25 ओवर पुरानी होती थीं, जिनसे तेज गेंदबाजों रिवर्स स्विंग में मदद नहीं मिलती थी, लेकिन जुलाई 2025 से लागू हो रहे नए नियमों के हिसाब से 17-17 ओवर तक दो गेंदें इस्तेमाल होंगी, लेकिन 35वें ओवर से एक ही गेंद इस्तेमाल होगी, जिसका चयन फील्डिंग टीम और उसके कप्तान करेंगे।
आईसीसी ने सदस्य देशों को इस तरह की जानकारी दी है। अगर मैच 25 ओवर या इससे कम का होता है तो एक ही गेंद एक पारी में यूज होगी। कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियमों में भी कुछ बदलाव किए जा रहे है। टीमों को मैच शुरू होने से पहले मैच रेफरी को पांच कन्कशन रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के नाम बताने होंगे। इनमें एक विकेटकीपर, एक बल्लेबाज, एक सीम गेंदबाज, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर होगा।
अगर किसी खिलाड़ी के सिर पर चोट मैच के दौरान लगती है तो उसे उसी तरह के खिलाड़ी के साथ रिप्लेस किया जाएगा। अभी तक इस नियम का गलत इस्तेमाल होता रहा है, जिसमें गेंदबाज के चोटिल होने पर बल्लेबाज तक मैदान पर आ जाता था। मैच रेफरी इस कुछ ढील दे सकते हैं।
बाउंड्री लाइन और डीआरएस को लेकर स्थिति जल्द स्पष्ट होगी कि इनमें क्या-क्या बदलाव होने हैं। टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के बाद ये नियम लागू होंगे, जब श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 17 जून से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नए नियम जुलाई से लागू होंगे, जब श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। कोलंबो में 2 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
