कोहली ने टेस्ट के प्रति फिर दिखाया प्यार, युवाओं से इस प्रारूप के सम्मान का आग्रह
अहमदाबाद : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बहुत भावुक नजर…

अहमदाबाद : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बहुत भावुक नजर आए। विराट आईपीएल की शुरुआत से इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अब जाकर उन्हें आईपीएल ट्रॉफी को उठाने का मौका मिला है। ऐसे में जीत के बाद विराट अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके और बुहत इमोशनल हो गए। हालांकि आईपीएल ट्रॉफी जीत के जश्न के बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपना प्यार एक बार फिर जाहिर किया।
मैच के बाद मैथ्यू हेडन के साथ बातचीत के दौरान विराट ने कहा कि यह पल मेरे करियर के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है लेकिन यह अभी भी टेस्ट क्रिकेट से पांच स्तर नीचे है। यही कारण है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट से इतना प्यार है और यही कारण है कि वह टेस्ट क्रिकेट को इतना महत्व देते हैं।
उन्होंने आने वाले युवा पीढ़ियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रारूप का सम्मान करें। उन्होंने आगे कहा कि मैं आने वाले युवाओं से यही आग्रह करूंगा कि वे इस प्रारूप का सम्मान करें। क्योंकि अगर आप टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आप दुनिया में कहीं भी चले जाएं, लोग आपकी आंखों में देखते हैं और आपसे हाथ मिलाते हैं और कहते हैं, शाबाश, आपने खेल बहुत अच्छा खेला। दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि इसलिए यदि आप विश्व क्रिकेट में सम्मान अर्जित करना चाहते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट को अपनाएं और इसमें अपना दिल और जान लगा दें।
विराट ने मई में टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास36 साल के विराट कोहली ने पिछले महीने मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक के साथ 9230 रन बनाए। विराट के पास टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का मौका था, लेकिन उन्होंने उससे पहले ही संन्यास ले लिया। -
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
