उम्र सिर्फ एक संख्या: भारत के सबसे युवा और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें
23 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज होने जा रहा है। भारत के कुल 125 एथलीट स्कॉटलैंड के ग्लासगो में देश के लिए मेडल लाने के लिए जोर लगाते हुए नजर आएंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स के मंच पर भारत को कई युवा सितारों ने…

23 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज होने जा रहा है। भारत के कुल 125 एथलीट स्कॉटलैंड के ग्लासगो में देश के लिए मेडल लाने के लिए जोर लगाते हुए नजर आएंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स के मंच पर भारत को कई युवा सितारों ने गौरवान्वित किया, कुछ अनुभवी खिलाड़ियों ने बढ़ती उम्र में भी पदक जीतकर इतिहास रचा। आइए जानते हैं भारत के लिए सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र में कॉमनवेल्थ मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

अनीश भनवाला: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल लाने वाले अनीश भनवाला सबसे युवा खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया था। अनीश ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में यह मेडल अपने नाम किया था।
मनु भाकर: स्टार भारतीय शूटर मनु भाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल लाने वाली दूसरी सबसे युवा खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। मनु ने 16 साल और 10 दिन की उम्र में यह मेडल जीता था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पर निशाना लगाया था।
मेहुली घोष: 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मेहुली घोष ने भी सिल्वर मेडल पर निशाना लगाया था। मेहुली ने 17 साल की उम्र में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में यह सिल्वर मेडल जीता था। वह इन खेलों में देश के लिए मेडल जीतने वाली तीसरी सबसे युवा खिलाड़ी रही हैं।
जेरेमी लालरिनुंगा: बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जेरेमी लालरिनुंगा 19 साल की उम्र में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 67 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी
सुनील बहादुर: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले सुनील बहादुर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 45 साल की उम्र में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। सुनील ने 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल्स के खेल में ऐतिहासिक मेडल हासिल किया था।
अचंता शरत कमल: 2022 में बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने पुरुषों की एकल स्पर्धा में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने यह मेडल 40 साल की उम्र में अपने नाम किया था। शरत के करियर का यह आखिरी कॉमनवेल्थ गेम्स भी रहा। उन्होंने अपने करियर में इन खेलों में कुल 13 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल रहे।
तेजस्विनी सावंत: भारत को निशानेबाजी में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में तेजस्विनी सावंत ने गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में इस मेडल पर 38 साल की उम्र में कब्जा जमाया था। उन्होंने अपने करियर में कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 7 मेडल जीते, जिसमें 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।
सीमा पूनिया: 2018 में सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में भारत के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने 35 साल की उम्र में यह मेडल जीता था। सीमा ने अपने करियर में कुल पांच बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया और 4 मेडल जीते। हालांकि, 2022 में वह टूर्नामेंट में कोई मेडल नहीं जीत सकी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
