द इंडियन व्यू

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पीएम मोदी की शुभकामनाओं के साथ भारत का विजयी आगाज

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी स्कॉटलैंड का ग्लासगो शहर कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीडब्ल्यूजी 2026 के लिए भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 'एक्स' पर…

Ragwendra P Singh
July 24, 2026
2 min read
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पीएम मोदी की शुभकामनाओं के साथ भारत का विजयी आगाज

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी स्कॉटलैंड का ग्लासगो शहर कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीडब्ल्यूजी 2026 के लिए भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है, ऐसे में मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन की भावना के साथ इन खेलों में हिस्सा लेंगे।

हमारे खिलाड़ियों का हुनर ​​और लगन हमेशा अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करते हैं।" भारत के कुल 125 एथलीट्स इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे हैं।

साभार : गूगल

हालांकि, इस बार बैडमिंटन, हॉकी, रेसलिंग समेत कई बड़े इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं हैं। भारत की ओर से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा निगाहें देश के 'गोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा पर रहने वाली है। वहीं, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से भी देश को पदक की आस होगी।

गुरुवार को किंग चार्ल्स तृतीय ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत की। इस दौरान मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना भारत की ध्वजवाहक रहीं। भारत के लिए टूर्नामेंट का पहला दिन शानदार रहा।

https://twitter.com/narendramodi/status/2080532406583599585

बॉल्स प्रतियोगिता में भारत की पिंकी सिंह और रूपा रानी टिर्की ने दमदार प्रदर्शन करते हुए माल्टा की रेबेका लुईस रिक्सन और कोनो-ले रिक्सन की जोड़ी को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। वहीं, पुरुष टीम में पुतुल सोनोवाल ने उलटफेर करते हुए मौजूदा विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराया।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ग्लासगो पहुंचे हैं। पहले दिन बॉल्स प्रतियोगिता में टीम के शानदार प्रदर्शन की उन्होंने तारीफ की।

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/2080480089964523981

खेल मंत्री ने अपने 'एक्स' पर लिखा, "कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रोमांचक शुरुआत। आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें हमारे एथलीटों ने बॉल्स महिला पेयर्स इवेंट में माल्टा के खिलाफ आखिरी थ्रो पर शानदार जीत हासिल की। भारत का प्रदर्शन पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में लाजवाब रहा था। देश की झोली में कुल 61 पदक आए थे, जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।