केरला ब्लास्टर्स ने अर्श अनवर शेख के साथ 2028 तक का करार किया
युवा गोलकीपर अर्श अनवर शेख के साथ केरला ब्लास्टर्स ने तीन साल का करार किया है। अनवर शेख 2028 तक क्लब के साथ जुड़े रहेंगे। @KeralaBlasters अर्श को देश के होनहार गोलकीपर्स में से एक माना जाता है। वह मोहन बागान सुपर जायंट…

युवा गोलकीपर अर्श अनवर शेख के साथ केरला ब्लास्टर्स ने तीन साल का करार किया है। अनवर शेख 2028 तक क्लब के साथ जुड़े रहेंगे।

अर्श को देश के होनहार गोलकीपर्स में से एक माना जाता है। वह मोहन बागान सुपर जायंट से ब्लास्टर्स में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने टीम में खास जगह बनाई और इंडियन सुपर लीग, डूरंड कप, सुपर कप और एएफसी कप सहित प्रतिष्ठित घरेलू और महाद्वीपीय टूर्नामेंटों में बेहतरीन अनुभव हासिल किया।
छत्तीसगढ़ में जन्मे अर्श ने भारतीय फुटबॉल में अपनी खास पहचान मिली। उन्हें मजबूत सजगता, दबाव में संयम और अपने शानदार डिफेंस के लिए जाना जाता है। माना जा रहा है कि अर्श अनवर शेख ब्लास्टर्स सेटअप में एक आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी मानसिकता लेकर आ सकते हैं।
केरला ब्लास्टर्स से जुड़ने के बाद अर्श ने कहा, "मैं केरला ब्लास्टर्स एफसी से जुड़कर बहुत खुश हूं। यह क्लब ऐसी जगह से है, जहां फुटबॉल को बहुत प्यार किया जाता है। मैंने हमेशा देखा है कि फैंस कितने भावुक हैं। मैं अपने करियर के इस नए अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
यहां मेरे लिए सीखने, अनुभव हासिल करने और एक खिलाड़ी के रूप में विकसित होने के लिए सही माहौल है। मैं हर दिन कड़ी मेहनत करूंगा और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।"
केरला ब्लास्टर्स एफसी सीईओ अभिक चटर्जी ने इस कॉन्ट्रैक्ट पर कहा, "हम एक ऐसी टीम बनाने पर फोकस कर रहे हैं, जो दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ-साथ हमारे प्रतिस्पर्धी लक्ष्यों को समझती हो। हमारे गोलकीपिंग डिपार्टमेंट को मजबूत करना, उस प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अर्श जैसे युवा, प्रतिभाशाली गोलकीपर को लाना इस दिशा में एक कदम है। हम उन्हें ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखते हैं, जो हमारे साथ ग्रोथ कर सकता है और इस क्लब में हमारे बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकता है। हमें उनकी क्षमता पर विश्वास है। हमारा ध्यान होनहार भारतीय खिलाड़ियों में निवेश करने पर है, जो भविष्य में हमारी रीढ़ बन सकते हैं।"
केरला ब्लास्टर्स एफसी के स्पोर्टिंग डायरेक्टर कैरोलिस स्किंकिस ने कहा, "अर्श एक युवा गोलकीपर हैं, जिनमें शानदार टैलेंट है। वह दबाव में भी शांत रहते हैं। उनके आने से हमारे गोलकीपिंग ग्रुप में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जो सभी को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए जरूरी है। उनका प्रोफाइल हमें पसंद आया।
हमें विश्वास है कि वह टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं।" अमेय रानावाडे के आने के बाद समर ट्रांसफर विंडो में ब्लास्टर्स ने अर्श को साइन किया है। वह गोलकीपिंग यूनिट को और मजबूती देंगे, जिसमें सचिन सुरेश और नोरा फर्नांडीस हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
