द इंडियन व्यू

केन के गोल से इंग्लैंड ने एंडोरा को हराया, जीत की हैट्रिक लगाई

इंग्लैंड ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद हैरी केन के दूसरे हाफ में किए गए गोल से विश्व कप फुटबॉल के यूरोपीय क्वालीफाइंग मैच में एंडोरा पर 1-0 से जीत दर्ज की। साभार : गूगल इंग्लैंड ने इस जीत से अपना विजय अभियान जारी…

Ragwendra P Singh
June 8, 2025
1 min read
केन के गोल से इंग्लैंड ने एंडोरा को हराया, जीत की हैट्रिक लगाई

इंग्लैंड ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद हैरी केन के दूसरे हाफ में किए गए गोल से विश्व कप फुटबॉल के यूरोपीय क्वालीफाइंग मैच में एंडोरा पर 1-0 से जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

इंग्लैंड ने इस जीत से अपना विजय अभियान जारी रखा। यह उसकी लगातार तीसरी जीत है जिससे उसके नौ अंक हो गए हैं और वह ग्रुप के में शीर्ष पर काबिज है।

इंग्लैंड विश्व में 173वें स्थान पर काबिज टीम के सामने तब तक गोल नहीं कर सकी जब तक कि 50वें मिनट में नोनी मदुके के पास को केन ने गोल में नहीं बदल दिया। केन का इंग्लैंड की तरफ से यह 106 मैच में 72वां गोल था।

केन ने कहा, ‘‘हमें निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। यह ऐसा प्रदर्शन नहीं है जिसे बहुत से लोग याद रखेंगे। हमें खुशी है कि हम तीन अंक हासिल करने में सफल रहे।’’ अल्बानिया और सर्बिया के बीच कड़ी सुरक्षा के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। अल्बानिया तीन मैचों के बाद चार अंकों के साथ ग्रुप के में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।