द इंडियन व्यू

केंद्रीय मंत्री गिरिराज बाेले-आदिवासियों के लिए नुकसानदेह है झारखंड सरकार

पूर्वी सिंहभूम : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "झारखंड में बांग्लादेशियों को संरक्षण देकर सरकार चलाई जा रही है, जो आदिवासियों के लिए नुकसानदेह…

Ragwendra P Singh
June 23, 2025
1 min read
केंद्रीय मंत्री गिरिराज बाेले-आदिवासियों के लिए नुकसानदेह है झारखंड सरकार

पूर्वी सिंहभूम : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "झारखंड में बांग्लादेशियों को संरक्षण देकर सरकार चलाई जा रही है, जो आदिवासियों के लिए नुकसानदेह है। यह राज्य के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाला कदम है।"

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह रविवार की देर रात जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे हैं। वे पटना से वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से टाटानगर स्टेशन पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने बिहार की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि "बिहार में एनडीए की सरकार हर हाल में बनेगी। जनता ने ठान लिया है कि भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें