द इंडियन व्यू

कुशाग्र-शिवेश की जोड़ी का कमाल, यूपी स्टेट बैडमिंटन में गोल्ड पर कब्जा

मुरादाबाद में आयोजित योनेक्स सनराईज पहली यूपी स्टेट सब जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट U-15 युगल वर्ग में गोमती नगर विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी कुशाग्र रामानुजम द्विवेदी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड हासिल…

Ragwendra P Singh
July 20, 2026
1 min read
कुशाग्र-शिवेश की जोड़ी का कमाल, यूपी स्टेट बैडमिंटन में गोल्ड पर कब्जा

मुरादाबाद में आयोजित योनेक्स सनराईज पहली यूपी स्टेट सब जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट U-15 युगल वर्ग में गोमती नगर विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी कुशाग्र रामानुजम द्विवेदी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में कुशाग्र ने शहर के ही शिवेश गुप्ता के साथ जोड़ी बनाते हुए वर्चस्व सेन (स्पोर्ट्स कॉलेज) व हर्षित यादव (लखनऊ) की जोड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के बैडमिंटन कोच विपुल वर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में वर्चस्व व हर्षित की जोड़ी ने पहला सेट 15-13 से जीता और बढ़त बनाई।

लेकिन, कुशाग्र व शिवेश ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 15-17, 11-15 से लगातार दो सेट जीते और फाइनल मुकाबला अपना नाम किया। तीन सेट तक चले इस मुकाबले में दोनों ही युगल टीमों के बीच जीत के लिए जबरदस्त संघर्ष देखा गया।

इससे पहले सेमीफाइनल में कुशाग्र व शिवेश की जोड़ी ने कंदर्प खत्री व शार्दुल खत्री की जोड़ी को तीन सेट में 13-15, 15-13, 15-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विपुल ने बताया कि कुशाग्र व शिवेश की जोड़ी पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।