द इंडियन व्यू

कुलदीप यादव ने की सगाई : बचपन के प्यार वंशिका के साथ शुरू की नई पारी

अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने जीवन की अगली पारी का आगाज कर दिया है। उन्होंने लखनऊ के एक होटल में सगाई कर ली। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में कुलदीप ने…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
कुलदीप यादव ने की सगाई : बचपन के प्यार वंशिका के साथ शुरू की नई पारी

अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने जीवन की अगली पारी का आगाज कर दिया है। उन्होंने लखनऊ के एक होटल में सगाई कर ली।

करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में कुलदीप ने अपने बचपन के प्यार की उंगली में अंगूठी पहना दी, जिनका नाम है- वंशिका। लखनऊ में बुधवार को आयोजित प्रोग्राम में क्रिकेट जगत में चाइनामैन के नाम से प्रसिद्ध कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली।

हालांकि दोनों की शादी की डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं है। अभी कुलदीप की सगाई की रस्म हुई। समारोह में यूपी के कई स्टार क्रिकेटर और परिवार के लोग शामिल हुए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल में खेलने वाले स्टार स्पिनर ने सीक्रेट तरीके से सगाई कर ली। यह सगाई कार्यक्रम गुप्त ही रखा गया।

लखनऊ में हुए समारोह में भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई की रस्म हुई। वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और वह एलआईसी में कार्यरत हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंशिका और कुलदीप यादव बचपन के दोस्त हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई कर ली।

कुलदीप की सगाई समारोह में रिंकू सिंह सहित कई क्रिकेटर पहुंचे। आईपीएल खेलकर लौटे कुलदीप को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी रवाना होना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।