द इंडियन व्यू

कलाई की चोट बनी बाधा, खिताब बचाने सिनसिनाटी नहीं उतरेंगे अल्काराज

दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने दाईं कलाई की चोट के कारण मंगलवार को सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया। अप्रैल से चली आ रही यह चोट अब भी उन्हें परेशान कर रही है। स्पेन के अल्काराज इस…

Ragwendra P Singh
August 5, 2026
2 min read
कलाई की चोट बनी बाधा, खिताब बचाने सिनसिनाटी नहीं उतरेंगे अल्काराज

दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने दाईं कलाई की चोट के कारण मंगलवार को सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया। अप्रैल से चली आ रही यह चोट अब भी उन्हें परेशान कर रही है।

स्पेन के अल्काराज इस प्रतिष्ठित हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने की तैयारी कर रहे थे। यूएस ओपन से पहले सिनसिनाटी ओपन को सबसे महत्वपूर्ण अभ्यास टूर्नामेंटों में से एक माना जाता है।

टूर्नामेंट निदेशक बॉब मोरान ने कहा, "हम जानते हैं कि कार्लोस जल्द से जल्द कोर्ट पर लौटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और भविष्य में सिनसिनाटी में उनका फिर से स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।"

साभार : गूगल

अल्काराज का पिछला टूर्नामेंट बार्सिलोना ओपन था। इसके बाद से वह इस सत्र में प्रतिस्पर्धी टेनिस से बाहर हैं। हालांकि, हाल ही में सामने आई तस्वीरों और वीडियो में उन्हें अभ्यास करते हुए देखा गया था, जिससे उम्मीद जताई जा रही थी कि वह 11 अगस्त से शुरू होने वाले सिनसिनाटी ओपन के जरिए वापसी करेंगे।

हालांकि सिनसिनाटी ओपन से हटने के बावजूद यूएस ओपन में उनकी वापसी की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। अल्काराज मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन भी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।