द इंडियन व्यू

कमल चावला का एशियाई 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप में विजयी आगाज

मौजूदा आईबीएसएफ विश्व 6-रेड स्नूकर चैंपियन कमल चावला ने एसीबीएस एशियाई 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप के पहले दिन मकाउ चीन के वाइ इप लैम पर 4-1 से एकतरफा जीत हासिल की। साभार : गूगल चावला ने ग्रुप सी मैच के दूसरे फ्रेम में…

Ragwendra P Singh
June 22, 2025
1 min read
कमल चावला का एशियाई 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप में विजयी आगाज

मौजूदा आईबीएसएफ विश्व 6-रेड स्नूकर चैंपियन कमल चावला ने एसीबीएस एशियाई 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप के पहले दिन मकाउ चीन के वाइ इप लैम पर 4-1 से एकतरफा जीत हासिल की।

साभार : गूगल

चावला ने ग्रुप सी मैच के दूसरे फ्रेम में शानदार 66 का स्कोर बनाया। उन्होंने इसके बाद भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लैम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। भारत के अन्य खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चैंपियन पारस गुप्ता ने ग्रुप डी के मैच में श्रीलंका के मोहम्मद मुबीन को (4-3) से और पुष्पेंद्र सिंह ने ग्रुप ए में बांग्लादेश के जियाउर रहमान आजाद को 4-1 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।