द इंडियन व्यू

कब है अहोई अष्टमी? जानें तिथि, पूजा विधि और इसका महत्व

अहोई अष्टमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख व्रत है जो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से माताओं द्वारा अपनी संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए किया…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
2 min read
कब है अहोई अष्टमी? जानें तिथि, पूजा विधि और इसका महत्व

अहोई अष्टमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख व्रत है जो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से माताओं द्वारा अपनी संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए किया जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और अहोई माता की पूजा करती हैं.

इस व्रत में तारों का विशेष महत्व होता है. जब शाम को तारे दिखाई देते हैं, तब महिलाएं उन्हें अर्घ्य देती हैं और उसके बाद अपना व्रत पूरा करती हैं. ऐसा करने से अहोई माता प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

अहोई अष्टमी की तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अहोई अष्टमी व्रत 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को रखा जाएगा.

  • अष्टमी तिथि प्रारंभ: 13 अक्टूबर की रात 12:24 बजे से
  • अष्टमी तिथि समाप्त: 14 अक्टूबर की सुबह 11:09 बजे तक
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:53 बजे से 7:08 बजे तक
  • तारों को अर्घ्य देने का समय: शाम 6:17 बजे तक

पूजा विधि

अहोई अष्टमी के दिन सुबह जल्दी स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और घर में गंगाजल का छिड़काव करें.

  1. दीवार पर कुमकुम से अहोई माता की प्रतिमा या चित्र बनाएं.
  2. माता के सामने दीपक जलाएं और थाली में फूल, फल और मिठाई रखें.
  3. बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें.
  4. शाम को तारों को अर्घ्य देने के बाद भोग अर्पित करें और व्रत का पारण करें.

अहोई अष्टमी पर राधा कुंड स्नान का महत्व

मथुरा के राधा कुंड में अहोई अष्टमी पर स्नान करने की परंपरा बहुत प्राचीन और पवित्र मानी जाती है. इस दिन हजारों श्रद्धालु राधा कुंड में स्नान करने पहुंचते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुंड में स्नान करने से संतान प्राप्ति, मनोकामनाओं की पूर्ति और पापों से मुक्ति मिलती है.

पौराणिक कथा

कथा के अनुसार, एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने अरिष्टासुर नामक राक्षस का वध किया था, जिसके कारण उन पर गौ हत्या का पाप लगा. इससे मुक्ति पाने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी बांसुरी से एक कुंड बनाया और उसमें स्नान किया. इसके बाद राधा रानी ने अपने कंगन से एक और कुंड बनाया, जिसमें उन्होंने स्नान किया.

इन्हीं कुंडों को राधा कुंड और कंगन कुंड कहा गया. ऐसा माना जाता है कि अहोई अष्टमी के दिन इन पवित्र कुंडों में स्नान करने से राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…