कप्तानी नहीं बर्खास्तगी, ये आपसी समझदारी का फैसला है: गांगुली
पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली को नहीं लगता कि रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटाना कोई बड़ी बात है। उनका मानना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो हर खिलाड़ी के करियर में आती है। उन्होंने…

पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली को नहीं लगता कि रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटाना कोई बड़ी बात है। उनका मानना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो हर खिलाड़ी के करियर में आती है। उन्होंने इसे बर्खास्तगी नहीं, एक आपसी निर्णय बताया।
एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में गांगुली ने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि रोहित से बात की गई होगी। मैं निश्चित नहीं हूं कि ये बर्खास्तगी है। मुझे यकीन है कि यह एक आपसी चर्चा है। रोहित एक शानदार लीडर रहे हैं- वह टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। रोहित शर्मा के साथ प्रदर्शन का मसला ही नहीं है। 2027 में वह 40 वर्ष के होगों।
खेल में ये एक बड़ा नंबर है। ये मेरे साथ हुआ, ये द्रविड़ के साथ हुआ...ये सबके साथ होता है। यहां तक कि शुभमन गिल भी 40 में इसका सामना करेंगे।' शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे का भी कप्तान बनाए जाने का बचाव करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, ‘गिल को प्रमोट करना खराब फैसला नहीं है।

उन्होंने इंग्लैंड में बहुत सारा टैलेंट दिखाया। मैं समझता हूं कि ये एक सही फैसला है...जब तक आप एक युवा कप्तान को तैयार कर रहे हैं, संवार रहे हैं तब तक रोहित खेल सकते हैं।’ सौरव गांगुली भी चाहते हैं कि रोहित शर्मा को घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से कहा था,'हां, 40 की उम्र बहुत होती है।
ये इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितना फिट रहते हैं, वह कितना क्रिकेट खेलते हैं और वह कितने रन बनाते हैं। उन्हें जो भी मौका मिले उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। बात यही है कि क्रिकेट ऐसा खेल है जहां आपको तेज बने रहने के लिए खेलते रहना पड़ता है।'
इसी महीने से टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने वाला है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। दोनों को वनडे टीम में चुना गया है। हालांकि रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
