द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया में विराट और रोहित का 'फेयरवेल टूर': जानें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का प्लान

अब रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी नजर नहीं आएंगे। वे सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे। संभावना है कि वे 2027 तक ही वनडे क्रिकेट खेलेंगे। साभार : गूगल ऐसे में इस साल के…

Ragwendra P Singh
June 11, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलिया में विराट और रोहित का 'फेयरवेल टूर': जानें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का प्लान

अब रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी नजर नहीं आएंगे। वे सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे। संभावना है कि वे 2027 तक ही वनडे क्रिकेट खेलेंगे।

साभार : गूगल

ऐसे में इस साल के आखिर में अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में उनका आखिरी दौरा होगा, जहां वे वनडे सीरीज खेलेंगे। 2026 में कोई वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया में नहीं है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि यह विराट और रोहित की ऑस्ट्रेलिया में आखिरी सीरीज होगी और आखिरी दौरा भी होगा।

यही वजह है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड उनको यादगार विदाई देने का प्लान कर रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया का अगले समर में पैक्ड शेड्यूल है। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में खेलते नजर आएंगे। वे वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे।

ग्रीनबर्ग ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा, "यह क्रिकेट का एक बहुत बड़ा समर सीजन है, जिसमें भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमें शामिल हैं। साथ ही, एशेज भी होनी है। लगभग दो दशकों में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पूरे देश के हर एक कैपिटल सिटी और टेरेटरी में इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "आप जानते हैं कि कुछ रिकॉर्ड तोड़ टिकट सेल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुई थी और मुझे उम्मीद है कि हम समर सीजन में ऐसी ही सेल देखेंगे। अगर आप आने वाले खिलाड़ियों की गुणवत्ता के बारे में सोचते हैं, खासकर भारत से - तो यह आखिरी बार हो सकता है जब हम विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपने देश में खेलते हुए देखें।

अगर ऐसा होता है, तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन्हें शानदार विदाई दें और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके अविश्वसनीय योगदान को स्वीकार करें।" विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। दोनों ने आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में बीजीटी के दौरान खेला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।