द इंडियन व्यू

चैंपियन तो है ऑस्ट्रेलिया, लेकिन अपराजेय नहीं: जानिए कब-कब फिसला खिताब

क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल और सबसे मजबूत टीम कही जाती है। इसके पीछे का कारण ये है कि ऑस्ट्रेलिया के पास आईसीसी की सबसे ज्यादा ट्रॉफी हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ऑस्ट्रेलिया की टीम भी चार बार आईसीसी…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
चैंपियन तो है ऑस्ट्रेलिया, लेकिन अपराजेय नहीं: जानिए कब-कब फिसला खिताब

क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल और सबसे मजबूत टीम कही जाती है। इसके पीछे का कारण ये है कि ऑस्ट्रेलिया के पास आईसीसी की सबसे ज्यादा ट्रॉफी हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ऑस्ट्रेलिया की टीम भी चार बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में हार का दर्द झेल चुकी है।

साभार : गूगल

ताजा मामला आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का है, जहां उन्हें साउथ अफ्रीका से करारी हार मिली। इससे पहले तीन बार और ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी इवेंट के फाइनल में हारी है। ऑस्ट्रेलिया के आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में हारने की शुरुआत आईसीसी के पहले ही टूर्नामेंट से हो गई थी।

1975 में पहली बार इंटनेशनल क्रिकेट में कोई मल्टी नेशन टूर्नामेंट खेला गया था। ये एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप 1975 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया एकमात्र टीम है, जिसने इन 50 सालों में सबसे ज्यादा फाइनल खेले हैं और सबसे ज्यादा फाइनल जीते हैं, लेकिन सबसे कम फाइनल हारे हैं।

1975 के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी आईसीसी फाइनल 1996 में गंवाया था। ये फाइनल भी वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल था, जो 1996 में श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था। ये दूसरा मौका था, जब ऑस्ट्रेलिया ने मेगा इवेंट के खिताबी मैच में मात झेली थी। हालांकि, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 1987 में विश्व कप जीत चुकी थी।

इसके बाद 2010 तक कोई भी फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने नहीं गंवाया। इस दौरान कई आईसीसी इवेंट ऑस्ट्रेलिया ने जीते। 2010 में तीसरी बार आईसीसी इवेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हार मिली। इस बार मौका टी20 वर्ल्ड कप का था। 2010 में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को खिताबी मैच में मात दी थी।

अब चौथी बार टीम आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल हारी है, जो डब्ल्यूटीसी 2025 का फाइनल था। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने कुल 10 आईसीसी इवेंट अब तक जीते हैं, जबकि भारत 7 ट्रॉफी अपनी कैबिनेट में सजाए हुए है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 वनडे वर्ल्ड कप, दो चैंपियंस ट्रॉफी और एक-एक टी20 वर्ल्ड कप और टेस्ट चैंपियनशिप जीती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।