एशियाई खेलों से पहले विश्व कप में परखी जाएगी भारत की निशानेबाजी
भारतीय निशानेबाजों को एशियाई खेलों पर ध्यान देने से पहले बुधवार से चीन के हांगझोऊ में शुरू होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का अंतिम मौका मिलेगा। इससे भी महत्वपूर्ण…

भारतीय निशानेबाजों को एशियाई खेलों पर ध्यान देने से पहले बुधवार से चीन के हांगझोऊ में शुरू होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का अंतिम मौका मिलेगा।
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह टूर्नामेंट भारत को चीन के खिलाफ अपनी प्रगति का आकलन करने का मौका भी देगा। एशियाई खेल 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में होंगे। इस तरह से उसने अब दो महीने से भी कम का समय बचा है और ऐसे में इस विश्व कप का महत्व और बढ़ जाता है।
चीन का हाल में निशानेबाजी विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। उसने स्पेन के ग्रेनाडा में सत्र के पहले आईएसएसएफ विश्व कप में आठ स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने उस प्रतियोगिता में केवल एक स्वर्ण पदक जीता था जिससे इन दोनों देशों के बीच अंतर का पता चलता है।

भारत ने म्यूनिख में दूसरे आईएसएसएफ विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन किया था। युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने अपने अच्छे प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है और भारत को उनसे काफी उम्मीद है। एशियाई खेलों की पदक विजेता ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था।
चीन ने तब भी अपना दबदबा कायम रखते हुए फिर से पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत की महिला खिलाड़ियों ने जहां अच्छा प्रदर्शन किया वहीं पुरुष निशानेबाज वर्तमान सत्र में विश्व कप में अभी तक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए हैं। वह अब इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक का सूखा खत्म करने की कोशिश करेंगे।
पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल 10 मीटर एयर राइफल में केवल रैंकिंग पॉइंट्स (आरपीओ) के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में भारत की चुनौती का नेतृत्व करेंगे, जबकि अनीश भानवाला से 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
भारत की महिला टीम विशेष रूप से मजबूत नजर आ रही है। सुरुचि अपनी निरंतरता को बरकरार रखते हुए एशियाई खेलों से पहले अपना छठा आईएसएसएफ विश्व कप स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखेंगी। म्यूनिख विश्व कप में जीतने वाली ईशा सिंह 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी।
इस प्रतियोगिता में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल दोनों स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगी। वह एशियाई खेलों में भी इन्हीं दो स्पर्धाओं में हिस्सा लेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
