द इंडियन व्यू

एशियन गेम्स : क्रिकेट में फिर गोल्ड, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को 'एशियन गेम्स 2026' का गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए इसे देश के लिए खुशी का मौका बताया है। निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शनिवार को खेले गए गोल्ड मेडल मैच में…

Ragwendra P Singh
October 3, 2026
3 min read
एशियन गेम्स : क्रिकेट में फिर गोल्ड, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को 'एशियन गेम्स 2026' का गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए इसे देश के लिए खुशी का मौका बताया है। निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शनिवार को खेले गए गोल्ड मेडल मैच में भारत ने अभिषेक शर्मा (61) और तिलक वर्मा (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों से 211 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 192 रन ही बना सकी।

@DrSJaishankar

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से 'एक्स' पर पोस्ट किया, "भारत के नाम एक बार फिर गोल्ड। एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखने पर हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई। यह वाकई देश के लिए खुशी का मौका है। टीम के सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

https://twitter.com/PMOIndia/status/2106330736194425091

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स क्रिकेट में टीम इंडिया की फिर से जीत। क्रिकेट मैदान पर एक और ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया है। भारत ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा बनाए रखते हुए एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों का क्रिकेट गोल्ड मेडल जीत लिया है। अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना टीम के अनुशासन, संयम और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का सबूत है।"

https://twitter.com/NitinNabin/status/2106309619446370724

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोस्ट किया, "भारत के लिए एक और गोल्ड। मेन इन ब्लू ने जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को हराया।"

https://twitter.com/DrSJaishankar/status/2106307538430181864

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। हमारे खिलाड़ियों ने इतने बड़े मंच पर अपने शानदार कौशल, दृढ़ संकल्प और हिम्मत से पूरे देश का मान बढ़ाया है। आप इसी तरह नई ऊंचाइयां छूते रहें और देश भर के लाखों युवाओं को प्रेरित करते रहें।"

https://twitter.com/NBirenSingh/status/2106310030509383728

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, "फिर से गोल्ड। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन से रोमांचक जीत हासिल करके एशियाई खेलों में अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। क्या शानदार प्रदर्शन, क्या जबरदस्त फिनिश। हमें अपनी 'मेन इन ब्लू' टीम पर गर्व है।"

https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/2106310195765014773

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, "एशियन गेम्स में टी20 क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जय हिंद।"

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2106309736404775146

भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने लिखा, "भारत के लिए गर्व का पल। शानदार टीम वर्क, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस ऐतिहासिक और शानदार जीत पर हमारे सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई। आपकी इस उपलब्धि ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। यह सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और भरोसे की जीत है। जय हिंद।"

https://twitter.com/BjpBiplab/status/2106306165491818862

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।