एमपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर दिखाने का एक सशक्त माध्यम: आलोक बिड़ला
ग्वालियर : ग्वालियर के शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में 12 जून से शुरू हो रही मध्यप्रदेश लीग (एमपीएल) की टीम रीवा जैगुआर्स के मालिक आलोक बिड़ला का मानना है कि यह लीग उभरते क्रिकेटरों के लिए…

ग्वालियर : ग्वालियर के शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में 12 जून से शुरू हो रही मध्यप्रदेश लीग (एमपीएल) की टीम रीवा जैगुआर्स के मालिक आलोक बिड़ला का मानना है कि यह लीग उभरते क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर दिखाने का एक सशक्त माध्यम है।
मध्य प्रदेश लीग की शुरूआत 12 जून से होने जा रही है। लीग में 7 पुरुष टीमें आपस में भिड़ेंगी। पहली बार महिला क्रिकेटर्स की 3 टीमें भी लीग में उतर रही हैं। लीग के सभी मैच श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।
लीग की शुरुआत से पहले रीवा जैगुआर्स के मालिक बिड़ला ने कहा कि मैं एक ऐसी फ्रेंचाइजी बनाना चाहता हूं जहां खिलाड़ियों को उनके जीवनयापन के साथ-साथ उनके अवसरों में भी लाभ मिले, क्योंकि मेरी सोच सिर्फ एमपीएल में हिस्सा लेने की नहीं, बल्कि उन्हें मानसिक तथा शारीरिक रूप से फिट बनाना भी है। मेरा हमेशा से यह विचार रहा है कि अगर खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहते हैं तो वे और अधिक बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी में हर कोई एक ऐसा मौका चाहता है जहां वह अपनी प्रतिभा, कौशल और हुनर दिखा सके। फिर वह कोई भी क्षेत्र हो। तो मध्य प्रदेश लीग एक ऐसा मंच, एक ऐसा अवसर और एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां आप खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार कर सकते हैं।
खिलाड़ी शिवम शुक्ला का उदाहरण देते हुए बिड़ला ने कहा कि उन्होंने पिछले एमपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और हाल ही में आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा रिप्लेसमेंट के रूप में चुने गए। कोई नहीं जानता था कि एमपीएल के पहले सीजन के बाद ही वह केकेआर का हिस्सा बन जाएंगे। यही कारण है कि हर कोई मध्य प्रदेश लीग में खेलने की इच्छा रखता है। यह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रदान किया गया ऐसा मंच है, जहां उन सभी युवा प्रतिभाओं के लिए अवसर हैं जो मध्य प्रदेश में जन्मे और पले-बढ़े हैं और क्रिकेट को अपना जीवन मानते हैं।
पुरुष टीमें:
ग्वालियर चीता, भोपाल लेपर्ड्स, जबलपुर रॉयल लायंस, रीवा जैगुआर्स, इंदौर पिंक पैंथर्स, चंबल घड़ियाल्स, बुंदेलखंड बुल्स
इस बार मध्य प्रदेश लीग के दूसरे सीजन में महिलाओं की लीग भी होगी। महिला लीग में चंबल घड़ियाल्स, भोपाल वुल्व्स और बुंदेलखंड बुल्स की टीमें भाग लेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
