एक विकेट से जीत, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर फेरा पानी
मार्क चैपमैन ने 80 रन बनाए और मिचेल सैंटनर ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ अच्छा तालमेल बिठाया जिससे न्यूजीलैंड को चौथे वनडे में वेस्टइंडीज पर एक विकेट से रोमांचक जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय…

मार्क चैपमैन ने 80 रन बनाए और मिचेल सैंटनर ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ अच्छा तालमेल बिठाया जिससे न्यूजीलैंड को चौथे वनडे में वेस्टइंडीज पर एक विकेट से रोमांचक जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
न्यूजीलैंड को जब तीन रन की जरूरत थी और एक विकेट हाथ में था, तभी सैंटनर को जीवनदान मिला। अंतिम बल्लेबाज जेडन लेनोक्स विकेटकीपर के हाथों कैच आउट और एलबीडब्ल्यू के लिए ‘रिव्यू’ से बचे। न्यूजीलैंड ने 35 गेंदें शेष रहते वेस्टइंडीज के 188 (सभी आउट) के स्कोर को नौ विकेट खोकर पार कर दिया।
न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने 45वें ओवर की पहली गेंद पर विजयी रन बनाया। वह 34 रन बनाकर नाबाद रहे जिससे वेस्टइंडीज की सीरीज बराबर करने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। वेस्टइंडीज इस मैच में जीत हासिल करके गैरी सोबर्स को उनके गृह नगर ब्रिजटाउन और केंसिंग्टन ओवल में श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता था।

यह वही स्टेडियम है जहां उन्होंने अपने करियर को संवारा और नाम कमाया। सोबर्स का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। दोनों टीमों ने उनकी याद में काली पट्टी बांधी और झंडे आधे झुकाए गए। सोबर्स के नाम पर बने पवेलियन में दो सीटें खाली छोड़ दी गईं और खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज हालांकि फिर से नहीं चल पाए। एक समय उसका स्कोर छह पर विकेट पर 81 रन था। इसके बाद आमिर जांगू और गुडाकेश मोती के बीच सातवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। जांगू ने 71 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 51 रन बनाए जबकि मोती ने 41 रन का योगदान दिया।

मोती ने बाद में पांच विकेट भी लिए। न्यूजीलैंड ने पहला मैच सात विकेट से गंवाने के बाद दूसरा मैच पांच विकेट से और तीसरा मैच छह विकेट से जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
