द इंडियन व्यू

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी : राहुल- पंत के शतकों से भारत मजबूत, अंतिम दिन 'ब्लॉकबस्टर' मैच की उम्मीद

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने लीड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन दमदार शतक जड़ा। उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। साभार : गूगल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले…

Ragwendra P Singh
June 24, 2025
2 min read
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी : राहुल- पंत के शतकों से भारत मजबूत, अंतिम दिन 'ब्लॉकबस्टर' मैच की उम्मीद

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने लीड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन दमदार शतक जड़ा। उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

साभार : गूगल

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद केएल राहुल ने कहा कि आखिर दिन ‘ब्लॉकबस्टर' मैच और नतीजे का इंतजार है।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) और राहुल (137 रन) के शतकों से इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया, जिसने स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए। इंग्लैंड को 350 रनों की दरकार है।

केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘आखिरी दिन ‘ब्लॉकबस्टर फिनिश’ का इंतजार है। जब टेस्ट शुरू हुआ तो मुझे लगा कि यह बल्लेबाजी के मुफीद विकेट है और यह ड्रॉ की ओर बढ़ेगा, लेकिन विकेट बदल रहा है, इस पर टूट-फूट है। कल दरारें खुलनी चाहिए।’’

यह पूछने पर कि जब पंत अजीब शॉट खेलते हैं तो उनसे क्या बात होती है तो इस पर राहुल ने कहा, ‘‘बस चुप रहो। मैंने उनके साथ कुछ साझेदारियां निभाई हैं, लेकिन उनकी मानसिकता समझना हमारे लिए मुश्किल है। पर आपको उन्हें वैसे ही बल्लेबाजी करते रहने देना चाहिए। आपको उनसे बात करनी चाहिए, उन्हें शांत रखना चाहिए। ’’

अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए बहुत कुछ नहीं बदला है, बस अब मैं रन बना रहा हूं। मैं पहले शुरुआत को बड़ा स्कोर नहीं बना पाता था, लेकिन अब बहुत सी चीजें बदल गई हैं।

मैं शांत हूं और नंबर्स पर ध्यान नहीं देता। मैंने अभिषेक नायर के साथ बहुत समय बिताया है। जब भी मुझे देश के लिए खेलने का मौका मिलता है, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। बार बार मौके मिलना शानदार है।’’

अंतिम दिन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘कल नतीजा निकलेगा, यह दिलचस्प दिन होगा। विकेट पहले पारी की तरह आसान नहीं है।

हम जितना संभव हो उतना दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।’’ कम से कम 90 ओवर का खेल आखिरी दिन होना है। भारत को जीत के लिए 10 विकेट चाहिए, जबकि इंग्लैंड को अभी भी 350 रन और बनाने हैं। ऐसे में मुकाबले का नतीजा हार-जीत में ही निकलने की संभावना है, क्योंकि इंग्लैंड ड्रॉ के लिए नहीं खेलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।