ऋषभ पंत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के लिए तैयार, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उत्साह जाहिर किया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर टेस्ट जर्सी पहने अपनी एक तस्वीर साझा की। Rishabh Pant (@rishabpant) पंत ने…

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उत्साह जाहिर किया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर टेस्ट जर्सी पहने अपनी एक तस्वीर साझा की।

पंत ने टेस्ट की सफेद जर्सी में अपनी तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन लिखा, "देश की सेवा के लिए तैयार।" 2018 में इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू करने वाले पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 मैच खेले और 781 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 146 रहा है, जो 2022 में बर्मिंघम में आया था।
12 मैचों में से, उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर नौ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.70 की औसत से 556 रन बनाए हैं। पंत को पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट खेलने में संघर्ष करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया में, उन्होंने सभी पांच टेस्ट खेले और 28.33 की औसत से 255 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक था।
https://www.instagram.com/rishabpant/p/DKyVw7AzRMK/?hl=en
भारत 7 जून को यूके पहुंची और बिना समय गंवाए उन्होंने प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दीं। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत है।
यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत का संकेत है, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत 20 जून से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड से भिड़ेगा।
दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन में होगा, तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से प्रतिष्ठित लॉर्ड्स में होगा। भारत और इंग्लैंड 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए मैनचेस्टर जाएंगी, जिसके बाद 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में टेस्ट श्रृंखला का समापन होगा। भारत का लक्ष्य 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला जीतना है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
