द इंडियन व्यू

इस हिंदू मंदिर में मुस्लिम करते हैं पूजा

देश भले ही बंट जाए, लेकिन श्रद्धा, विश्वास और आस्था का बंटवारा नहीं हो सकता. यह कहानी पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित माँ हिंगलाज शक्तिपीठ की है. माता का यह सुंदर मंदिर हिन्दू-मुस्लिम के मन से भेदभाव मिटाकर आस्था को जन्म…

Ragwendra P Singh
July 25, 2025
3 min read
इस हिंदू मंदिर में मुस्लिम करते हैं पूजा

देश भले ही बंट जाए, लेकिन श्रद्धा, विश्वास और आस्था का बंटवारा नहीं हो सकता. यह कहानी पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित माँ हिंगलाज शक्तिपीठ की है. माता का यह सुंदर मंदिर हिन्दू-मुस्लिम के मन से भेदभाव मिटाकर आस्था को जन्म देता है. इस मंदिर में मां की एक झलक पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं और खुद मुस्लिम लोग इस मंदिर की सुरक्षा और देखरेख करते हैं. इस शक्तिपीठ में दुनियाभर से मुस्लिम लोग आकर दर्शन करते है. इस अद्भुत शक्तिपीठ का नाम हिंगलाज मंदिर है. माता का यह सुंदर मंदिर हिन्दू-मुस्लिम के मन से भेदभाव मिटाकर आस्था को जन्म देता है. 

कठिन यात्रा

हिंगलाज माता का मंदिर हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदाय के लोगोंं के लिए आस्था का केंद्र हैं.  इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां हिंदूओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी माता हिंगलाज के दर्शन और पूजा करने के लिए आते हैं. मान्यता है कि हिंगलाज माता की यात्रा कश्मीर की अमरनाथ यात्रा से भी ज्यादा कठिन है.

नानी मंदिर

हिंगलाज मंदिर में हिंदू लोगों के साथ मुस्लिम लोगों की भी श्रद्धा बनी हुई है. इस मंदिर में कई बार पुजारी और सेवक नमाजी टोपी पहने नजर आते हैं, तो वहीं मुस्लिम पूजा करते दिख जाते हैं. बलूच और सिंध के मुस्लिम लोगों के अलावा पाकिस्तान,अफगानिस्तान, मिस्र और ईरान के मुस्लिम लोग भी हिंगलाज मंदिर को 'नानी मंदिर', 'नानी पीर' या 'नानी के हज' के तौर पर जानते और मानते हैं. इस मंदिर में आकर वो माता हिंगलाज को नानी के तौर पर लाल फूल, इस्त्र और अगरबत्ती चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं. 

ये दो शपथ

मान्यता है कि हिंगलाज माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करने से पहले 2 शपथ लेनी पड़ती हैं. पहली शपथ में श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करके वापस लौटने तक संन्यास लेना होता है. वहीं दूसरी शपथ में पूरी यात्रा में किसी दूसरे यात्री को अपनी सुराही का पानी नहीं पिलाना होता है. भले ही वो यात्री रास्ते में प्यास से तड़प कर मर क्यों ना जाए. माना जाता है कि ये दोनों शपथ हिंगलाज माता मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों की परीक्षा लेने की एक प्राचीन परंपरा है.

कैसे पड़ा नाम

हिंगलाज माता का नाम हिंगलाज कैसे पड़ा, इसको लेकर एक कहानी है. किवदंतियों के अनुसार, इस जगह पर सालों पहले हिंगोल नाम का एक राज हुआ करता था. जिसके राजा का नाम हंगोल था. हंगोल बहुत ही बहादुर और न्यायप्रिय राजा था. बावजूद इसके उसके दरबारी उसे पसंद नहीं करते थे. हंगोल के राज्य पर कब्जा करने के लिए मंत्री ने राजा को कई बुरी चीजों की लत लगा दी. जिससे परेशान राज्य के लोगों ने देवी हिगलाज से राजा को सुधारने की प्रार्थना की.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…