इन चीजों के बिना अधूरी है छठी मैया की पूजा
हिंदू धर्म में छठ पूजा का पर्व बेहद महत्वपूर्ण है जो खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है. यह पर्व सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित है जो कार्तिक महीने में मनाया जाता है. इस…

हिंदू धर्म में छठ पूजा का पर्व बेहद महत्वपूर्ण है जो खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है. यह पर्व सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित है जो कार्तिक महीने में मनाया जाता है. इस दौरान भक्त निर्जला व्रत रखते हैं और डूबते तथा उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इन चीजों के बिना छठी मैया की पूजा अधूरी मानी जाती हैं. चलिए हम आपको बताते हैं आखिर कौन-कौन सी हैं वो चीजें.
इन चीजों के बिना अधूरी है छठी मैया की पूजा
ठेकुआ
छठ पूजा ठेकुआ के बिना अधूरी मानी जाती है क्योंकि ठेकुआ सूर्य देव और छठी मैया का प्रिय और पारंपरिक प्रसाद होता है. यह आस्था, भक्ति और प्रेम का प्रतीक है. गुड़, घी और गेहूं के आटे से बना यह प्रसाद न केवल प्रारंपरिक है, बल्कि इसे बनाते और बांटते समय लोग प्रेम और एकता की भावना भी महसूस करते हैं.
पान-सुपारी
मान्यता है कि छठ पूजा में पान-सुपारी का महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यह पूजा एक संकल्प का हिस्सा है. ऐसा माना जाता है कि सुपारी में देवी-देवताओं का वास होता है और इसका प्रयोग पूजा को पूरा करता है. इसके बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है.
गन्ने
छठ पूजा में गन्ने का भी अपना महत्व होता है क्योंकि यह छठी मैया को प्रिय माना जाता है और उन्हें प्रसन्न करता है. मान्यता है कि गन्ने छठी मैया को बहुत प्रिय है और उन्हें चढ़ाने से वह प्रसन्न होती हैं. कुछ लोग मानते हैं कि छठ पूजा में गन्ना रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती हैं.
नारियल
छठ पूजा में नारियल के बिना भी छठ पूजा अधूरी मानी जाती है क्योंकि यह भगवान सूर्य और देवी छठी मैया की पूजा में एक पवित्र औऱ शुभ प्रतीक है. इसे श्रीफल भी कहा जाता है और इसमें ब्रह्मा, महेश, विष्णु का वास माना जाता है.
गागर नींबू
छठ पूजा में गागर नींबू का विशेष महत्व है और इसके बिना पूजा को अधूरा माना जाता है क्योंकि यह प्रकृति के उपहारों में से एक और सूर्य देव को अर्पित किया जाता है. इसे डाभ नींबू के नाम भी जाना जाता है जो छठ पूजा की सामग्री की एक प्रमुख वस्तु है जिसे बांस के सूप या डाली में रखा जाता है
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
