इंडियन वेल्स फाइनल में रूस की मीरा एंड्रीवा और शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका की टक्कर
रूस की किशोरी मीरा एंड्रीवा ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को सर्द परिस्थितियों में गत चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-6 (1), 1-6, 6-3 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। नौवीं वरीयता…

रूस की किशोरी मीरा एंड्रीवा ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को सर्द परिस्थितियों में गत चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-6 (1), 1-6, 6-3 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। नौवीं वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय एंड्रीवा 2001 के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है।

फाइनल में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका होगा। सबालेंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज़ को 51 मिनट में 6-0, 6-1 से हराया। सबालेंका ने इस तरह से कीज के पिछले 16 मैच से चले आ रहे विजय अभियान पर रोक लगाकर उनसे ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।
एंड्रीवा ने टूर में अपनी जीत का सिलसिला 11 मैच तक पहुंचा दिया है। उन्होंने स्वियातेक का इंडियन वेल्स में पिछले 10 मैच से चला आ रहा विजय अभियान भी रोक दिया।
रूस की खिलाड़ी ने पिछले महीने दुबई में अपना पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीता था। वह तब डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी थी। किम क्लाइस्टर्स भी 2001 में 17 साल की थीं जब वह इंडियन वेल्स के फाइनल में सेरेना विलियम्स से हारी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन
भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
