यूटीटी सीज़न 6 : यू मुम्बा सेमीफाइनल में, दबंग दिल्ली की अजेय लय टूटी
अहमदाबाद: यू मुम्बा टीटी ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीज़न 6 में दबंग दिल्ली टीटीसी को 10-5 से हराकर सेमीफाइनल की आखिरी सीट पक्की कर ली। इस हार के साथ दबंग दिल्ली की चार मुकाबलों की जीत की लय टूट गई, लेकिन…

अहमदाबाद: यू मुम्बा टीटी ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीज़न 6 में दबंग दिल्ली टीटीसी को 10-5 से हराकर सेमीफाइनल की आखिरी सीट पक्की कर ली। इस हार के साथ दबंग दिल्ली की चार मुकाबलों की जीत की लय टूट गई, लेकिन सीज़न 2 की चैंपियन टीम 44 अंकों के साथ लीग तालिका में शीर्ष पर रही।
दबंग दिल्ली पहले सेमीफाइनल में जयपुर पैट्रियट्स से भिड़ेगी
यूटीटी के सभी 23 मुकाबले अहमदाबाद के ईकेए एरेना में खेले जा रहे हैं और इसके टिकट बुकमाईशो पर उपलब्ध हैं। दोनों टीमों ने अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए काली पट्टी पहनी और मुकाबले से पहले एक मिनट का मौन रखा।

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में और नीरज बजाज व वीटा दानी द्वारा प्रमोटेड इंडियनऑयल यूटीटी एक प्रमुख पेशेवर लीग के रूप में निरंतर आगे बढ़ रही है। मुकाबले की शुरुआत यू मुम्बा की लिलियन बार्डे ने की और उन्होंने पहले एकल मैच में साथियान ज्ञानसेकरन को 2-1 से हराया।
पहला गेम उन्होंने 11-10 से जीता, दूसरा 4-11 से गंवाया, लेकिन निर्णायक गेम 11-4 से अपने नाम किया। इसके बाद बर्नाडेट सोक्स ने दिया चितले को 2-1 से हराया। चितले ने पहला गेम 11-3 से जीता, लेकिन सोक्स ने 11-10 के गोल्डन पॉइंट और फिर 11-8 से मुकाबला खत्म किया।
दूसरे सेमीफाइनल में यू मुम्बा का सामना गत चैंपियन डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से
इस लय को सोक्स और आकाश पाल ने मिश्रित युगल में भी बरकरार रखा, जहां उन्होंने इज़ाक क्वेक और दिया चितले की जोड़ी को पहले गेम में हराकर यू मुम्बा के सेमीफाइनल स्थान की पुष्टि की। हालांकि दबंग दिल्ली ने अगले दो गेम जीतकर यह रबर अपने नाम किया।
यू मुम्बा के अभिनंध पीबी ने सिंगापुर के इज़ाक क्वेक को 2-1 से हराकर दो और अंक जोड़े। यह सीज़न में उनका पहला मुकाबला था। उन्होंने पहले दो गेम जीते, जबकि तीसरा गेम क्वेक ने 11-7 से जीतकर दिल्ली को लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया।
आखिरी रबर में यशस्विनी घोरपड़े ने अपनी वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप 2023 की साथी सुहाना सैनी को 3-0 से हराया। घोरपड़े ने दो गेम गोल्डन पॉइंट पर जीते और फिर 11-3 से मुकाबला खत्म किया।
सोक्स को “फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई” और “शॉट ऑफ द टाई” का खिताब मिला, जबकि यशस्विनी को “इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई” घोषित किया गया। अब दबंग दिल्ली पहले सेमीफाइनल में जयपुर पैट्रियट्स से भिड़ेगी और दूसरे सेमीफाइनल में डेम्पो गोवा चैलेंजर्स का सामना यू मुम्बा से होगा। इन दोनों मुकाबलों के विजेता 15 जून को ग्रैंड फिनाले में आमने-सामने होंगे।
अंतिम स्कोर :
यू मुम्बा टीटी ने दबंग दिल्ली टीटीसी को 10-5 से हराया
लिलियन बार्डे ने सत्यन ज्ञानसेकरन को 2-1 (11-10, 4-11, 11-4) से हराया
बर्नाडेट सोक्स ने दिया चितले को 2-1 (3-11, 11-10, 11-8) से हराया
आकाश पाल/बर्नाडेट सोक्स को इज़ाक क्वेक/दिया चितले से 1-2 (11-5, 7-11, 5-11) से हार मिली
अभिनंध पीबी ने इज़ाक क्वेक को -1 (11-4, 11-9, 7-11) से हराया
यशस्विनी घोरपड़े ने सुहाना सैनी को 3-0 (11-10, 11-10, 11-3) से हराया
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
