यूटीटी सीजन 6: श्रीजा की अगुआई में जयपुर पैट्रियट्स सेमीफाइनल में
अहमदाबाद: भारतीय स्टार श्रीजा अकुला के अजेय अभियान की बदौलत जयपुर पैट्रियट्स ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के छठे सीज़न में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए लीग चरण के अंतिम से एक पहले…

अहमदाबाद: भारतीय स्टार श्रीजा अकुला के अजेय अभियान की बदौलत जयपुर पैट्रियट्स ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के छठे सीज़न में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

बुधवार को खेले गए लीग चरण के अंतिम से एक पहले मुकाबले में जयपुर ने पीबीजी पुणे जैगुआर्स को 9-6 से हराकर अंकतालिका में 41 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वे अब तालिका में शीर्ष पर काबिज डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से केवल तीन अंक पीछे हैं। इस हार के साथ ही पीबीजी पुणे जैगुआर्स की सेमीफाइनल की उम्मीदें भी समाप्त हो गई हैं।
अब केवल एक प्लेऑफ स्थान बचा है, जिसका फैसला गुरुवार को यू मुंबई टीटी और दबंग दिल्ली टीटीसी के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) के तत्वावधान में आयोजित और नीरज बजाज व वीटा डानी द्वारा प्रोमोटेड इंडियनऑयल यूटीटी देश की प्रमुख पेशेवर टेबल टेनिस लीग के रूप में लगातार लोकप्रियता हासिल कर रही है।
पीबीजी पुणे जैगुआर्स को 9-6 से दी शिकस्त
मुकाबले की शुरुआत जयपुर के जीत चंद्रा ने धमाकेदार अंदाज़ में की। उन्होंने पीबीजी पुणे जैगुआर्स के अनिर्बान घोष की काउंटर अटैकिंग शैली को मात देकर 2-1 से जीत हासिल की। इसके बाद डच खिलाड़ी ब्रिट एरलैंड ने रीथ ऋष्या को पहले दो गेम में हराया, हालांकि रीथ ने तीसरा गेम गोल्डन पॉइंट पर जीतकर मुकाबला 2-1 पर पहुंचाया।
जयपुर ने इन करीबी जीतों के दम पर बढ़त बनाई और मिक्स्ड डबल्स में जीत-एरलैंड की जोड़ी ने शुरुआती गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 9-11, 11-6, 11-7 से जीत दर्ज की। इसी जीत के साथ जयपुर की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई। यह यूटीटी इतिहास में उनका पहला सेमीफाइनल है।
इसके बाद पीबीजी पुणे जैगुआर्स की ओर से अल्वारो रोब्लेस ने यशांश मलिक को 2-1 से हराकर वापसी की कोशिश की, लेकिन अंत में श्रीजा अकुला ने ज़ायन ली के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज कर पीबीजी पुणे जैगुआर्स की अंतिम उम्मीदों पर भी विराम लगा दिया। लीग चरण में यह श्रीजा की लगातार पांचवीं जीत रही।
इस जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए जीत चंद्रा को ‘इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई’ और ब्रिट एरलैंड को ‘फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई’ चुना गया। वहीं ज़ायन ली को श्रीजा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनके राउंड-द-नेट शॉट के लिए ‘शॉट ऑफ द टाई’ का अवॉर्ड मिला।
अंतिम स्कोर:
जयपुर पैट्रियट्स ने पीबीजी पुणे जैगुआर्स को 9-6 से हराया
जीत चंद्रा ने अनिर्बान घोष को 2-1 (11-8, 11-9, 10-11) से हराया
ब्रिट एरलैंड ने रीथ ऋष्या को 2-1 (11-9, 11-6, 10-11) से हराया
जीत चंद्रा/ब्रिट एरलैंड ने अल्वारो रोब्लेस/रीथ ऋष्या को 2-1 (9-11, 11-6, 11-7) से हराया
यशांश मलिक अल्वारो रोब्लेस से 1-2 (4-11, 11-6, 3-11) से हारे
श्रीजा अकुला ने ज़ायन ली को 2-1(11-5, 6-11, 11-8) से हराया
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
