इंग्लैंड में आयोजित मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज के लिए जयपुर में ट्रेनिंग कैंप शुरू
जयपुर : भारतीय पुरुष मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 जून से शुरू हो रही सात मैचों की टी20 सीरीज से पहले रविवार को जयपुर में अपनी तैयारी का आगाज कर दिया है। सीरीज की शुरुआत 21 जून को इंग्लैंड के…

जयपुर : भारतीय पुरुष मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 जून से शुरू हो रही सात मैचों की टी20 सीरीज से पहले रविवार को जयपुर में अपनी तैयारी का आगाज कर दिया है। सीरीज की शुरुआत 21 जून को इंग्लैंड के टॉनटन में मुकाबले से होगी। इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला 23 जून को वर्म्सले में शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा। श्रृंखला का समापन 3 जुलाई को ब्रिस्टल में सातवें टी20 मैच के साथ होगा।
जयपुर में चल रहे इस ट्रेनिंग कैंप में खिलाड़ी मुख्य कोच रोहित झालानी सहित अन्य प्रशिक्षकों की देखरेख में गहन बल्लेबाजी और गेंदबाजी अभ्यास कर रहे हैं, ताकि वे तकनीक के साथ-साथ अपनी तैयारियों को और मजबूत कर सकें।
डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) द्वारा आयोजित यह कैंप 8 जून से 13 जून तक जयपुरिया क्रिकेट अकादमी में आयोजित किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी जयपुर पहुंच चुके हैं और फिटनेस, मैच की तैयारी और टीम समन्वय पर केंद्रित गहन सत्रों में भाग ले रहे हैं।
ट्रेनिंग के बारे में बताते हुए मुख्य कोच रोहित झालानी ने कहा कि यह कैंप हमारी तैयारियों के लिए बेहद अहम है। खिलाड़ी पूरा समर्पण दिखा रहे हैं, जिसके बाद मैं यह कह सकता हूं कि यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
डीसीसीआई के महासचिव रविकांत चौहान ने कहा कि हम इंग्लैंड दौरे को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हमें गर्व है कि हमारी टीम इंग्लैंड के मैदानों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है और इसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
भारतीय टीम
रविंद्र गोपीनाथ शांते (कप्तान) (पीडी), वीरेन्द्र सिंह (उप-कप्तान) (बधिर), राधिका प्रसाद (पीडी), राजेश इरप्पा कन्नूर (पीडी), योगेन्द्र सिंह (विकेटकीपर), नरेंद्र मंगोरे (पीडी), विक्रांत रविंद्र केनी (पीडी), साई आकाश (बधिर), उमर अशरफ (बधिर), संजू शर्मा (बधिर), अभिषेक सिंह (बधिर), विवेक कुमार (बधिर), विकास गणेशकुमार (आई), प्रवीण नैलवाल (आईडी), ऋषभ जैन (आईडी), तरुण (आईडी)
रिजर्व खिलाड़ी: माजिद मगरे (पीडी), कुलदीप सिंह (बधिर), कृष्णा गौड़ा (बधिर), जितेन्द्र नागराजू (पीडी)
टी20 सीरीज कार्यक्रम
- 21 जून पहला टी20 (टॉनटन)
- 23 जून दूसरा टी20 (वर्म्सले)
- 25 जून तीसरा टी20 (लॉर्ड्स)
- 27 जून चौथा टी20 (वॉर्सेस्टर)
- 29 जून पांचवां टी20 (वॉर्सेस्टर)
- एक जुलाई छठा टी20 (ब्रिस्टल)
- तीन जुलाई सातवां टी20 (ब्रिस्टल)
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
