द इंडियन व्यू

इंग्लैंड का वेस्टइंडीज पर दबदबा: रोमांचक टी-20 जीत के साथ सीरीज पर कब्जा

इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को नौ गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। टीम ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया था जिससे नये कप्तान हैरी ब्रुक को 11…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
2 min read
इंग्लैंड का वेस्टइंडीज पर दबदबा: रोमांचक टी-20 जीत के साथ सीरीज पर कब्जा

इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को नौ गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। टीम ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया था जिससे नये कप्तान हैरी ब्रुक को 11 दिनों के अंदर दूसरी श्रृंखला में जीत दर्ज की।

@ICC

जोस बटलर के बाद टीम की कमान संभालने वाले ब्रूक की यह पांच मैचों में पांचवीं जीत है। वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 196 रन बनाये। इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में छह विकेट पर 199 रन बनाकर मैच और श्रृंखला जीत ली। इंग्लैंड ने नौ गेंद शेष रहते जीत दर्ज की लेकिन उसके लिए वेस्टइंडीज के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था।

जरूरी रनरेट एक समय 11 रन प्रति ओवर से अधिक हो गया था। टीम शीर्ष क्रम में छह में से पांच बल्लेबाजों के शानदार प्रयास से जीत दर्ज करने में सफल रही। जैकब बेथेल (10 गेंद में 26 रन) और टॉम बैंटन (11 गेंद में नाबाद 30) ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

श्रृंखला के शुरुआती मैच में 96 रन बनाने वाले बटलर ने 36 गेंदों पर 47 रन बनाकर एक बार फिर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। वेस्टइंडीज ने इससे पहले आखिरी दो ओवर में 47 रन बटोर कर प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। इस दौरान टीम ने 19वें ओवर में आदिल राशिद के खिलाफ पांच छक्के की मदद से 31 रन बटोरे।

पूर्व कप्तान जैसन होल्डर (नाबाद 29) ने शुरुआती तीन गेंदों पर छक्के जड़े जबकि आखिरी दो गेंदों पर रोमारियो शेफर्ड (19) ने गेंद को दर्शको के पास पहुंचाया।

कप्तान शाई होप वेस्टइंडीज के लिए शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने चार छक्के की मदद से 38 गेंदों में 49 रन बनाए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज एविन लुईस के पहली गेंद पर खाता खोले बगैर आउट होने के बाद जॉनसन चार्ल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। चार्ल्स ने 39 गेंदों में 47 रन की पारी में तीन छक्के और तीन चौके लगाए।

मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ल्यूक वुड ने चार्ल्स को भी चलता किया। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च कर दो विकेट लिये और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये। श्रृंखला का आखिरी टी-20 मैच साउथम्प्टन में होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।