द इंडियन व्यू

आल इंग्लैंड बैडमिंटन : सात्विक-चिराग की दूसरे दौर में एंट्री

भारतीय सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरूष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई। पिछले महीने अपने पिता के निधन के बाद कोर्ट पर लौटे सात्विक और चिराग ने बेहतरीन प्रदर्शन…

Ragwendra P Singh
March 13, 2025
2 min read
आल इंग्लैंड बैडमिंटन : सात्विक-चिराग की दूसरे दौर में एंट्री

भारतीय सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरूष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई। पिछले महीने अपने पिता के निधन के बाद कोर्ट पर लौटे सात्विक और चिराग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 17, 21 . 15 से हराया।

साभार : गूगल

अब उनका सामना चीन के हाओ नान शि और वेइ हान जेंग से होगा। जीत के बाद सात्विक ने अपनी ऊंगली आसमान की ओर उठाई और ऊपर देखते रहे। शायद अपने पिता को तलाश रहे थे। उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत कठिन है लेकिन जीवन ऐसा ही है।’’ सात्विक ने दुख के क्षण में साथ रहने के लिये चिराग को धन्यवाद देते हुए कहा ,‘‘वह उस समय मेरे घर आया।

हमने थोड़ा अभ्यास किया और मैं उसका शुक्रगुजार हूं। वह मेरी चोट के समय भी मेरे साथ था। उसके माता पिता और हमारे कोच भी आये। मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि वे हमारे यहां आयें।’’ चिराग ने कहा ,‘‘ सात्विक ने इतना सब झेला और यहां खेलने का फैसला किया। कोई और ऐसा नहीं कर सकता था। वह काफी मजबूत है और मुझे गर्व है कि वह मेरा जोड़ीदार है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।