आखिरी मिनट में सन्मुख का गोल, राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह
पुणे : गत चैंपियन राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने यहां बालेवाड़ी म्हालुंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए 10वें SNBP ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट अंडर-16 बॉयज के सेमीफाइनल में SAIL हॉकी अकादमी, ओडिशा को रोमांचक मुकाबले में…

पुणे : गत चैंपियन राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने यहां बालेवाड़ी म्हालुंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए 10वें SNBP ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट अंडर-16 बॉयज के सेमीफाइनल में SAIL हॉकी अकादमी, ओडिशा को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को भी बरकरार रखा।
मैच के हीरो सन्मुखसिंह रहे, जिन्होंने दो गोल किए, जिसमें मुकाबले के अंतिम क्षणों में किया गया निर्णायक गोल भी शामिल था। राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने आक्रामक इरादे के साथ मुकाबले की शुरुआत की और उसे तुरंत सफलता भी मिली। तीसरे मिनट में सन्मुख सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को शानदार तरीके से गोल में तब्दील कर शेरर्स को शुरुआती 1-0 की बढ़त दिलाई।
हालांकि, SAIL ने तुरंत जवाब दिया और 13वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया, जिसे मोहम्मद शाहिद ने सफलतापूर्वक गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी के साथ हाफ टाइम ब्रेक में गईं।

तीसरे क्वार्टर में राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने फिर से बढ़त हासिल कर ली। 34वें मिनट में अर्जनदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल करते हुए SAIL के डिफेंस को भेदा और RGHA को 2-1 की बढ़त दिला दी। हार मानने को तैयार नहीं SAIL ने अंतिम क्वार्टर में आक्रामक रुख अपनाया। लगातार दबाव बनाने का उसे 56वें मिनट में फायदा मिला, जब अरुण ने फील्ड गोलकर स्कोर 2-2 कर दिया।
उस समय मुकाबले में सिर्फ चार मिनट का खेल बाकी था। बढ़ते दबाव के बीच राउंडग्लास हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने प्रशिक्षण तंत्र में विकसित की गई उच्चस्तरीय मानसिक दृढ़ता का प्रदर्शन किया। निर्णायक गोल की तलाश में आगे बढ़ते हुए RGHA ने 59वें मिनट में महत्वपूर्ण पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया।
सन्मुख सिंह ने जिम्मेदारी संभाली और दबाव भरे इस स्ट्रोक को शांत चित्त होकर गोल में बदलते हुए टीम को रोमांचक 3-2 की जीत दिलाई और चैंपियनशिप मुकाबले में जगह पक्की कर ली। विकास पाल के मार्गदर्शन में खेल रही अकादमी की टीम अब कल, 7 अक्टूबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले की तैयारी करेगी।

2024 और 2025 में ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी राउंडग्लास हॉकी अकादमी बुधवार को जीत दर्ज करके इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करना चाहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
