द इंडियन व्यू

आकाश चोपड़ा भी हुए पैट कमिंस के मुरीद, बुमराह से बेहतर बताकर की तारीफ

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन मैच को अपनी टीम की तरफ मोड़ने में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम 212 रन बोर्ड पर ला पाई। ऐसे में कप्तान को गेंदबाजों के साथ…

Ragwendra P Singh
June 13, 2025
2 min read
आकाश चोपड़ा भी हुए पैट कमिंस के मुरीद, बुमराह से बेहतर बताकर की तारीफ

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन मैच को अपनी टीम की तरफ मोड़ने में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम 212 रन बोर्ड पर ला पाई। ऐसे में कप्तान को गेंदबाजों के साथ मिलकर मेहनत करनी थी।

साभार : गूगल

पैट कमिंस खुद आगे आए और 6 विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीका को 138 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। कमिंस ने अपने इस 6 विकेट हॉल के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने। पैट कमिंस की इस परफॉर्मेंस ने आकाश चोपड़ा को खूब इंप्रेस किया।

उन्होंने कहा कि कमिंस जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहले सत्र में अच्छा खेला, लेकिन उसके बाद पैट कमिंस आए। उन्होंने छह विकेट चटकाए। क्या गेंदबाज है। वह शायद थोड़ा कम मशहूर है क्योंकि उसके साथ मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=Vjg8tKuo6IE

हालांकि, कप्तान पैट कमिंस और गेंदबाज पैट कमिंस सुपरस्टार हैं। उन्होंने इस डब्ल्यूटीसी चक्र में सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। वह जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए हैं।" बता दें, पैट कमिंस के नाम अब डब्ल्यूटीसी 2025 में 6 पांच विकेट हॉल के साथ सर्वाधिक 79 विकेट हो गए हैं।

उन्होंने इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा है जिन्होंने कुल 78 विकेट चटकाए थे। कमिंस के आगे अभी एक और पारी शेष है, ऐसे में वह इन नंबर्स में और इजाफा कर सकते हैं। बात मुकाबले की करें तो, दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 144 रन बना चुकी है। कंगारुओं के पास 218 रनों की लीड है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।