आईसीसी महिला ऑलराउंडर रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंची दीप्ति शर्मा
भारतीय दीप्ति शर्मा आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय की नवीनतम महिला ऑलराउंडर रैंकिंग में न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को पछाड़कर एक स्थान के फायदे से शीर्ष पांच में आ गई। भारत की 27 वर्षीय ऑलराउंडर दीप्ति 344 अंक के साथ…

भारतीय दीप्ति शर्मा आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय की नवीनतम महिला ऑलराउंडर रैंकिंग में न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को पछाड़कर एक स्थान के फायदे से शीर्ष पांच में आ गई। भारत की 27 वर्षीय ऑलराउंडर दीप्ति 344 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की एशलेग गार्डनर शीर्ष पर हैं।

दीप्ति टी20 ऑलराउंडर की रैंकिंग में तीसरे जबकि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंका की शीर्ष ऑलराउंडर चामरी अटापट्टू न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में संपन्न श्रृंखला के बाद दो स्थान के फायदे से ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर है।
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला 2-0 से जीती थी जिसमें अटापट्टू ने 25 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाए थे। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय हैं। वह दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। नैट स्किवर ब्रंट तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अटापट्टू को पछाड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
