द इंडियन व्यू

आईसीसी ने मॉरीशस को बनाया 111वां सदस्य, क्रिकेट कनाडा की बहाली की शर्तें तय

आईसीसी ने एडिनबर्ग में हुई अपनी सालाना बैठक में मॉरीशस को 111वां सदस्य देश बनाने की मंजूरी दी। इसके अलावा आईसीसी ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को 12.82 मिलियन डॉलर के कर्ज की स्वीकृति और निलंबित कनाडा क्रिकेट बोर्ड की बहाली के…

Ragwendra P Singh
July 16, 2026
2 min read
आईसीसी ने मॉरीशस को बनाया 111वां सदस्य, क्रिकेट कनाडा की बहाली की शर्तें तय

आईसीसी ने एडिनबर्ग में हुई अपनी सालाना बैठक में मॉरीशस को 111वां सदस्य देश बनाने की मंजूरी दी। इसके अलावा आईसीसी ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को 12.82 मिलियन डॉलर के कर्ज की स्वीकृति और निलंबित कनाडा क्रिकेट बोर्ड की बहाली के शर्तों को भी इस बैठक में तय किया।

फ्रांस क्रिकेट को भी “नोटिस पर” रखा गया है। बोर्ड ने पाया कि उन्होंने आईसीसी की सदस्यता से जुड़े मानदंडों का उल्लंघन किया है। हालांकि, फिलहाल उनके खिलाफ कोई अतिरिक्त कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान बोर्ड ने यह भी कहा कि श्रीलंका क्रिकेट ने संशोधित संविधान की दिशा में प्रगति की है।

आईसीसी ने दोहराया कि एसएलसी में चुनाव जल्द से जल्द कराए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया गया कि अगले आदेश तक एसएलसी के प्रतिनिधि, आईसीसी बोर्ड की बैठकों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

साभार : गूगल

जून में हुई आईसीसी की तिमाही बैठक में भी एसएलसी के किसी प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया था। मई में एसएलसी में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए थे, जिनमें निर्वाचित बोर्ड को हटाकर श्रीलंका सरकार ने एक ट्रांसफ़ॉर्मेशन कमेटी बनाई थी, जिसका उद्देश्य देश के क्रिकेट ढांचे में सुधार करना है।

क्रिकेट कनाडा को जून में “सदस्यता संबंधी गंभीर दायित्वों के उल्लंघन” के कारण आईसीसी ने निलंबित कर दिया था। यह निलंबन जारी रहेगा। क्रिकेट कनाडा ने कहा था कि उन्होंने बहाली की प्रक्रिया तेज करने के लिए एक “व्यापक” कार्ययोजना तैयार कर आईसीसी को सौंपी है। आईसीसी बोर्ड ने उन शर्तों को मंजूरी दी है, जिन्हें पूरा करने के बाद ही उनका निलंबन हटाया जा सकेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।