द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025 में धूम मचाने के बाद, सूर्यकुमार यादव का टी-20 मुंबई लीग में भी धमाका जारी

आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने एक अद्भुत कारनामा किया था। टूर्नामेंट के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 16 मैच खेले और एक बार भी वे 25 या इससे कम रन के स्कोर पर आउट नहीं हुए थे। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
June 6, 2025
2 min read
आईपीएल 2025 में धूम मचाने के बाद, सूर्यकुमार यादव का टी-20 मुंबई लीग में भी धमाका जारी

आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने एक अद्भुत कारनामा किया था। टूर्नामेंट के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 16 मैच खेले और एक बार भी वे 25 या इससे कम रन के स्कोर पर आउट नहीं हुए थे।

साभार : गूगल

पूरे सीजन में उन्होंने 717 रन बनाए और वे ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद अब वे टी20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं और पहले दो मैचों में उन्होंने कमाल की पारियां खेलीं। एक मैच में अर्धशतक और दूसरे मैच में 40 से ज्यादा रन की पारी उन्होंने खेली, जो दर्शाता है कि उनका बल्ला टी20 क्रिकेट में आग उगल रहा है।

सूर्यकुमार टी20 मुंबई लीग में ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE के लिए खेल रहे हैं और कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, पहले मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया था, जिसमें टीम को हार मिली, लेकिन अगले मैच में उनकी 42 रनों की पारी काम आई। 31 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से उन्होंने 42 रन बनाए।

135.48 का स्ट्राइक रेट इस पारी में रहा और उनकी इस पारी की बदौलत टीम को जीत भी मिली। हालांकि, मैच फिनिश करने से वे चूक गए, लेकिन टीम को अच्छी स्थिति में उन्होंने पहुंचा दिया था, बाद में सिद्धान्त आधथराव ने अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने पिछली 18 पारियों में टी20 क्रिकेट में कम से कम 26 रन जरूर बनाए हैं।

इसके अलावा उन्होंने सबसे बड़ी पारी इस दौरान 73 रनों की खेली है। मुंबई इंडियंस को एक और ट्रॉफी दिलाने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की, लेकिन टीम क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स से हार गई थी। उस मैच में भी उन्होंने 26 गेंदों में 44 रन बनाए थे। हालांकि, आईपीएल से पहले टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला था। वे आखिरी मैच में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।