द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025 : आज मिलेगा दूसरा फाइनल‍िस्ट, क्वालिफायर 2 में मुंबई-पंजाब के बीच मुकाबला

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालिफायर 2 में आज पंजाब किंग्स और मुम्बई इंडियस आपस में भिड़ेंगे। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में जो टीम हारेगी…

Ragwendra P Singh
June 1, 2025
3 min read
आईपीएल 2025 : आज मिलेगा दूसरा फाइनल‍िस्ट, क्वालिफायर 2 में मुंबई-पंजाब के बीच मुकाबला

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालिफायर 2 में आज पंजाब किंग्स और मुम्बई इंडियस आपस में भिड़ेंगे। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में जो टीम हारेगी उसके लिए यह टूर्नामेंट समाप्त हो जाएगा अर्थात वह टीम बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जहां खिताबी मुकाबले में उस टीम का सामना 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालिफायर 1 में आठ विकेट से हारने के बाद पंजाब किंग्स के पास फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा मौका है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब की टीम के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है। अगर टीम को अपने पहले आईपीएल खिताब को जीतना है तो उसे पिछली हार को भुलाते हुए इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पिछले मैच में बहुत खराब रही थी। टीम 101 रन पर ही सिमट गई थी। ऐसे में उसे मुंबई के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।

दूसरी ओर, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स को हराकर क्वालिफायर 2 में जगह बनाई है। मुंबई की टीम को आईपीएल प्लेऑफ में खेलने का बहुत अनुभव है। यही बात हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुम्बई इंडियंस को इस मुकाबले में थोड़ी बढ़त देती है। टीम के पास जसप्रीत बुमराह जैसा स्टार तेज गेंदबाज है। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार याद, तिलक वर्मा किसी भी वक्त अपने खेल से मुम्बई को मैच जितवा सकते हैं। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर समग्र तौर पर देखा जाए तो मुंबई की टीम ने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि पंजाब किंग्स की चुनौती को पार पाना उनके लिए भी आसान नहीं होगा। मौजूदा आईपीएल सीजन में मुम्बई की पंजाब से एक बार टक्कर हुई है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में क्वालिफायर 2 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने वाला है।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जेमिसन, अर्शदीप सिंह।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज अंगद बावा, मिचेल सेंटनर, रिचर्ड ग्लीसन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।