द इंडियन व्यू

यूपीटी20 को आईपीएल की तर्ज पर और शहरों तक ले जाएंगे : डॉ. संजय कपूर

लखनऊ : यूपीटी20 लीग का चौथा संस्करण 14 अगस्त से शुरू होने वाला है, जिसका उद्घाटन मुकाबला काशी रुद्राक्ष और मौजूदा चैंपियन मेरठ मेवेरिक्स के बीच खेला जाना है। 24 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के…

Ragwendra P Singh
July 22, 2026
3 min read
यूपीटी20 को आईपीएल की तर्ज पर और शहरों तक ले जाएंगे : डॉ. संजय कपूर

लखनऊ : यूपीटी20 लीग का चौथा संस्करण 14 अगस्त से शुरू होने वाला है, जिसका उद्घाटन मुकाबला काशी रुद्राक्ष और मौजूदा चैंपियन मेरठ मेवेरिक्स के बीच खेला जाना है।

24 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख क्रिकेट केंद्र लखनऊ और कानपुर में किया जाएगा। यूपीटी20 लीग के इतिहास में यह पहली बार होगा जब टूर्नामेंट का आयोजन दो अलग-अलग शहरों में किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर बात करते हुए यूपी टी20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि, "यूपीटी20 लीग अब अपने चौथे सीजन में प्रवेश कर चुकी है और इस बार का संस्करण बेहद विशेष है, क्योंकि टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों लखनऊ और कानपुर में होगा।

हमें उम्मीद है कि यह सीजन अब तक का सबसे बड़ा क्रिकेट महोत्सव साबित होगा, जैसा उत्तर प्रदेश ने पहले कभी नहीं देखा होगा। यूपीटी20 सिर्फ एक लीग नहीं है, यह क्रिकेट, युवा प्रतिभा और उत्तर प्रदेश की भावना का उत्सव है।"

उन्होंने आगे कहा कि, "कई शहरों में मैच आयोजित करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसमें लॉजिस्टिक चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन इससे हमें लीग को लोगों के और करीब ले जाने और पूरे राज्य में इसकी पहुंच बढ़ाने का अवसर मिलता है।

इस वर्ष मैच लखनऊ और कानपुर में खेले जाएंगे, जबकि नीलामी आगरा में आयोजित होगी। इसका मतलब है कि यूपीटी20 अब उत्तर प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण शहरों से जुड़ चुका है। हमारी सोच है कि आने वाले वर्षों में आईपीएल की तरह इस लीग को और अधिक शहरों तक ले जाया जाए।"

डॉ. संजय कपूर ने लीग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, "यूपीटी20 तेजी से आईपीएल के बाद देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक बनती जा रही है। हम चाहते हैं कि यह मंच उत्तर प्रदेश की अपार प्रतिभा को पूरी दुनिया के सामने पेश करे।

यह युवा क्रिकेटरों के लिए बहुत बड़ा अवसर है। यूपीटी20 का प्रसारण 200 से अधिक देशों में किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अभूतपूर्व पहचान मिलेगी। जब किसी खिलाड़ी की प्रतिभा को स्काउट्स, फ्रेंचाइजी और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी देखते हैं, तो अवसर अपने आप बनने लगते हैं। यही वजह है कि यह लीग इतनी महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, "उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए वरिष्ठ खिलाड़ियों, आईपीएल सितारों और भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना एक अभूतपूर्व अनुभव होने वाला है।

क्रिकेट केवल किताबों या कोचिंग सत्रों से नहीं सीखी जाती, बल्कि बातचीत, यात्रा, अवलोकन और उन खिलाड़ियों के साथ समय बिताने से सीखी जाती है जिन्होंने सर्वोच्च स्तर पर प्रदर्शन किया है। यूपीटी20 ऐसा माहौल प्रदान करती है और यह कई युवाओं के करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।"

लीग का उद्घाटन समारोह और पहला चरण लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टूर्नामेंट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्थानांतरित होगा, जहां दूसरे चरण के मुकाबले, नॉकआउट मैच और भव्य फाइनल खेला जाएगा।

क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर 3 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि क्वालिफायर-2 का आयोजन 4 सितंबर को होगा। यूपीटी20 लीग 2026 का समापन 6 सितंबर को कानपुर में फाइनल मुकाबले के साथ होगा। प्रशंसकों को इस सीजन में कुल 34 मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिनमें 13 डबल-हेडर और 8 सिंगल-हेडर मैच शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।