द इंडियन व्यू

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के चलते एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के अनावरण में देरी

अहमदाबाद में हाल में हुए विमान हादसे के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के अनावरण में देरी हुई। साभार : गूगल इस विमान हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी। पूर्व भारतीय…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के चलते एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के अनावरण में देरी

अहमदाबाद में हाल में हुए विमान हादसे के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के अनावरण में देरी हुई।

साभार : गूगल

इस विमान हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी। पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के सम्मान में इसे पहले पटौदी ट्रॉफी कहा जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी कर दिया गया है। इस ट्रॉफी का नाम बदलने का फैसला मेजबान इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने किया।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘एटीटी ट्रॉफी (जिसे पहले 14 जून को लांच किया जाना था) के अनावरण में अहमदाबाद में हाल में हुई दुर्घटना के कारण देरी हुई है। इसे रद्द नहीं किया गया है। उम्मीद है कि श्रृंखला शुरू होने से पहले ट्रॉफी का अनावरण कर दिया जाएगा।’’

इस दुर्घटना में 50 से अधिक ब्रिटिश नागरिकों की भी मौत हो गई थी। एयर इंडिया का यह विमान लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इन दोनों देशों के दो महान खिलाड़ियों इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सम्मान में इस ट्रॉफी का नाम बदला गया। लीड्स में 20 जून से शुरू होने वाली इस श्रृंखला में पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

यह भी पता चला है कि बीसीसीआई ने ईसीबी से अनुरोध किया है कि पटौदी के नाम पर एक व्यक्तिगत सम्मान स्थापित करके श्रृंखला से उनका संबंध बरकरार रखा जाए। सूत्रों के अनुसार, तेंदुलकर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट में पटौदी के योगदान को ध्यान में रखते हुए इस दिवंगत कप्तान का नाम इस श्रृंखला से जुड़ा रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।