अमरूद में छिपा है कई बीमारियों का इलाज
पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेद से आसाध्य रोगों को भी पीड़ितों को छुटकारा दिलाने के नुस्खे बताते रहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने खाद्य पदार्थों के जरिए भी बीमारियों से निजात दिलाने के उपाय बताए हैं.…

पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेद से आसाध्य रोगों को भी पीड़ितों को छुटकारा दिलाने के नुस्खे बताते रहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने खाद्य पदार्थों के जरिए भी बीमारियों से निजात दिलाने के उपाय बताए हैं. यहां हम आपको अमरूद से होने वाले फायदे और उसने ठीक होने वाली बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसका जिक्र खुद पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने किया है.
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, अमरूद के सेवन से कई प्रकार की बीमारियों से निजात मिल सकती हैं. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि आयुर्वेद में अमरूद को एक अमृत फल और दिव्य फल कहा गया है. जिसका सेवन शुगर के रोगी भी कर सकते हैं. किडनी रोगियों के लिए भी अमरूद का सेवन बेहद फायदेमंद होता है.
इन बीमारियों में कारगर है अमरूद का सेवन
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, अमरूद का सेवन करना कई बीमारियों में लाभदायक है. इसीलिए इसे आयुर्वेद में त्रिदोष नाशक माना गया है. अमरुद पेट के लिए बहुत ही लाभकारी फल माना गया है ये बहुत ही गुणकारी फल है. पेट के रोगियों को अगर अमरुद का नियमित सेवन कराया जाए तो पाचन संबंधी परेशानियों के साथ गैस्ट्रिक ट्रबल है कब्ज में आराम मिलता है. अमरूद के सेवन से मन को प्रसन्न रहता है. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि अमरुद त्रिदेव को शक्ति भी देता है जिन लोगों का हार्ट यानी हृदय कमजोर हो या घबराहट या बहुत ही बेचैनी हो ऐसे लोगों को अमरुद का मुरब्बा बनाकर खिलाना चाहिए. अमरूद का मुरब्बा हृदय रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी हैं.
अमरूद के सेवन से मिलती है दिमाग को ताकत
इसके साथ ही अमरूद के सेवन से दिमाग को ताकत मिलती है. अमरूद का सेवन बहुत ही लाभकारी माना गया है और आयुर्वेद के अंदर इसको दाह नाशक कहा गया है. जिनके लोगों के हाथ पैरों में जलन रहती हो उन्हें नियमित रूप से अमरूद का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा कमजोरी महसूस होने पर अमरूद का सेवन करना भी ऊर्जा देता है.
आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि भोजन को हमेशा कम से कम 32 बार चबाकर खाना चाहिए. क्योंकि भगवान ने हमें 32 दांत दिए हैं, इसलिए दांतों का काम आंतों से नहीं लेना चाहिए. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि भोजन को हमेशा कम से कम 32 बार चबाकर खाना चाहिए. क्योंकि भगवान ने हमें 32 दांत दिए हैं, इसलिए दांतों का काम आंतों से नहीं लेना चाहिए.
खांसी की समस्या को दूर करता है भुना हुआ अमरूद
अमरूद का सेवन खांसी में भी फायदेमंद होता है. भुना हुआ अमरूद खाने से खांसी की समस्या से निजात मिलती है. आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, खांसी होने पर अधपके अमरूद को बीच से काट लें और नमक या सेंधा नमक डालकर उसे भून लें उसके बाद उसका सेवन करें. इसके सेवन से पुरानी से पुरानी खांसी की समस्या ठीक हो जाती है. इसके साथ ही भूने हुए अमरूद के सेवन से भूख न लगने की समस्या और लीवर डैमेज में भी लाभ होता है.Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
