वनडे विश्व कप से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी
अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने नेतृत्व में बदलाव किया है। हशमातुल्लाह शाहिदी ने टीम की वनडे कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। वह 2022 से 50 ओवर के फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल रहे थे।…

अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने नेतृत्व में बदलाव किया है। हशमातुल्लाह शाहिदी ने टीम की वनडे कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। वह 2022 से 50 ओवर के फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल रहे थे। शाहिदी आखिरी बार भारत के खिलाफ कप्तानी करते नजर आए थे।
शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने एशिया कप और वनडे विश्व कप 2023 में हिस्सा लिया। इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उनकी ही अगुआई में टीम टूर्नामेंट में शामिल हुई थी। शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 27 मुकाबलों में जीत दर्ज की।
शाहिदी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आज मैं पूरे सम्मान और अपनी इच्छा से यह घोषणा कर रहा हूं कि मैं अपनी टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कप्तान के तौर पर यह जिम्मेदारी निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। मुझे गर्व है कि मैंने अपनी टीम के साथ ईमानदारी, एकता और लगन से काम किया। अधिकारियों, कोचों व खिलाड़ियों की कोशिशों से हमने कई जीत हासिल कीं। अहम मैच जीते, बड़ी टीमों को हराया और टीम का नाम रोशन किया।

उन्होंने आगे लिखा, ये सभी उपलब्धियां सिर्फ मेरी नहीं हैं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, त्याग और आपसी तालमेल का नतीजा हैं। मैं अपनी टीम के उन सभी खिलाड़ियों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और हर जीत व हर चुनौती में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। मैं टीम के अधिकारियों और मैनेजमेंट का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और हमेशा मेरा साथ दिया। आपका भरोसा और सहयोग मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रहेगी।
शाहिदी की कप्तानी में विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और नीदरलैंड जैसी बड़ी टीमों को हराया। टीम ने टूर्नामेंट का अंत छठे नंबर पर रहते हुए किया था। विश्व कप में दमदार प्रदर्शन के बूते ही अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही थी।
शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीन, जिम्बाब्वे को दो और दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे को एक-एक बार द्विपक्षीय सीरीज के दौरान हराया। कप्तानी के साथ-साथ शाहिदी का प्रदर्शन बतौर बल्लेबाज भी वनडे प्रारूप में दमदार रहा। उन्होंने कप्तान के तौर पर 33 की औसत और 70 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

उन्होंने वनडे में एकमात्र शतक भारत के खिलाफ लगाया, जहां शाहिदी ने 102 रनों की शानदार पारी खेली। अफगानिस्तान को वनडे प्रारूप में अब आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। 2027 में होने वाले विश्व कप को देखते हुए शाहिदी के वनडे कप्तानी छोड़ने के फैसले को अफगानिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
